अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

शम्बूक अट्टहास कर रहा है

“शम्बूक मारा गया।
उसकी हत्या हो गई।
अपने समय की सर्वोच्च सत्ता से
वो टकरा गया था।“
अख़बार वाला सड़कों पर
ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला चिल्लाकर
अख़बार बेच रहा था।
सहमी हुई आँखें,
उफनती हुई साँसें,
मुस्कुराते होंठ
और फुसफुसाती आवाज़ें
विभिन्न दिशाओं से आकर
उन अख़बारों पर टूट पड़ी थीं।
शम्बूक कब गया सर्वोच्च सत्ता को चुनौती देने?
वह तो गया था...
कार्ल सगान सा विज्ञान लेखक बनने।
प्रकृति, सागर, धरती और आकाश से
प्रेम करने,
पता नहीं कब वह सागर की गहराई
और आकाश की ऊँचाई नापता धरती पर आ पहुँचा
और...
और फिर उसे इंसानों से प्रेम हो गया।
“इंसानों से प्रेम करना कोई अपराध तो नहीं।”
उफनती हुई साँसों ने हवा में मुट्ठी हिलाते हुए कहा।
 
इंसान होकर इंसान से प्रेम करना,
यह गुनाह ही तो है।
केवल भगवान होकर ही इंसानों से प्रेम किया जा सकता है
उनपर दया की जा सकती है
उनका उद्धार किया जा सकता हैं।
उन्हें मुक्ति दी जा सकती है।
यह सब जान तो लिया था उसने भी
पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी
बाहमन का बेटा मर चुका था
ऐसी अफ़वाह फैल चुकी थी।
“यह अफ़वाह थी.,
किसी का कोई बेटा नहीं मरा था।“
सहमी हुई आँखों ने हिम्मत करके कहा।
‘तुम भी न,
कभी कोई बात तुम्हारे पल्ले ही नहीं पड़ती।
सारी बातें अभिधा में नहीं कही जातीं
कुछ की व्यंजना है अभी बाक़ी।
बाहमन का बेटा उसका भविष्य है।
उसका भविष्य ख़तरे में है,
उसका भविष्य मर रहा है
उसका भविष्य बचाओ-बचाओ की मुद्रा में
भाग रहा है।
वह गुपचुप जा पहुँचा है
राम के दरबार में
‘क्या इसी दिन के लिए
हमने रामराज्य का सपना देखा था
वह राम को ललकार रहा है।
आख़िर यही तो तय हुआ था
हम तुम्हारा मन्दिर बनवाएँगे
और तुम हमारा भविष्य बचाओगे
तो फिर उठो
काट डालो तप करते शम्बूक का सर
भूमि पर लुंठित उसका सर ही
हमारा भविष्य है।
अख़बार चिन्दी-चिन्दी होकर
सारे आकाश में फैल गया था।
उसमें छपे अक्षर
पूरे देश पर बेमौसम ओलों की तरह बरस रहे थे।
अख़बार वाला लड़का
सर्द हवाओं में तिनके सा काँपता
उन अक्षरों को बटोर रहा था।
वह घरों, दफ़्तरों और गलियों की दीवारों पर
उन अक्षरों को चिपका रहा था।
अन्दर का सच बाहर आ रहा था।
‘मेरा अपराध क्या है?’
शम्बूक ने पूछा था।
तुम दलित हो, पैदायशी दलित,
तुम प्रतिभावान हो जन्म से ही,
तुम मुखर हो, तुम वाचाल हो,
तुम तर्क करना जानते हो,
अपना काम छोड़कर
धरती और आकाश नापते फिरते हो।
कहाँ-कहाँ तक रोकूँ तुम्हें
तुम सुनते कहाँ हो?
तुम इंसानों से प्रेम करते हो,
मलेच्छ-दानव सब इंसान हैं तुम्हारे लिए
कहते-कहते राम की तलवार उठी
और शम्बूक के रक्त से नहा गई।
पर यह क्या?
शम्बूक तो रक्तबीज है।
जहाँ-जहाँ गिरता है उसका रक्त
वहाँ-वहाँ फिर एक शम्बूक पैदा हो जाता है।
हैरान परेशान है बाहमन
अपने डगमगाते डगों से
शम्बूक के रक्त से रंजित भूमि को
ढक रहा है दौड़-दौड़ कर
पर बेचारा 
आख़िर अपने दो ही पैरों से
कैसे ढक सकता है
उस धरा को 
जहाँ शम्बूक की फ़सल लहलहा रही है।
शम्बूक अट्टहास कर रहा है।

इस विशेषांक में

कहानी

कविता

गीत-नवगीत

साहित्यिक आलेख

शोध निबन्ध

आत्मकथा

उपन्यास

लघुकथा

सामाजिक आलेख

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. फीजी का हिन्दी साहित्य
  4. कैनेडा का हिंदी साहित्य
पीछे जाएं