आदमी (अनेकार्थता)
आलेख | साहित्यिक आलेख प्रभाकर पाण्डेय2 Dec 2007
आइए, आपको आदमी से परिचित कराता हूँ। मैं भी आदमी हूँ और आप भी आदमी हैं फिर भी आदमी के बारे में बताता हूँ। आदमी ने आदमी की उत्पत्ति अरबी के शब्द आदम से बताया है और आदमी का प्रयोग बाबा आदम के जमाने से करता आया है।
वही आदमी (व्यक्ति, मानव) कभी आदमी (मर्द, पुरुष, नर) और औरत में फर्क बताता है और वही आदमी शादी के बाद अपनी पत्नी का आदमी (पति, मर्द, शौहर, खसम, नाथ, कांत) बन जाता है। वही आदमी कभी सेठ, अधिकारी बनकर आदमियों (कर्मचारी, कामगार, कामदार) से काम कराता है और वही आदमी कभी मालिक बनकर अपने आदमी (नौकर, सेवक, दास) से जूठा भी मँजवाता है। वही आदमी खुद ही आदमी (सभ्य, सुशील) नहीं बनता ना दूसरे आदमी को आदमी (सभ्य, सुशील) बनाता है और अपनी आदमियत (आदमीयत भी) को भूलकर आदमखोर भी बन जाता है।
आदमी, आदमी से अत्यधिक ईर्ष्या रखता है इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि आदमी किसी उपसर्ग या प्रत्यय (हीन, पूर्ण, सु, कु इत्यादि) को आदमी के पास भटकने भी नहीं देता है, जिसके कारण आज भी शब्दकोश में आदमी के बाद केवल आदमियत ही दिखता है, आदमी से कोई और शब्द नहीं बनता है।
ईश्वर ने आदमी को आदमियत के लिए बनाया है, इस बात को समझिए और ऊँच-नीच, घृणा आदि का त्यागकर आपस में प्रेम-भाव से रहिए (इसी में आदमी की भलाई है)।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"लघुकथा वृत्त" का जनवरी 2019 अंक
साहित्यिक आलेख | डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानीलघुकथा के इकलौता मासिक समाचार पत्र "लघुकथा…
'सौत' से 'कफ़न' तक की कथा यात्रा - प्रेमचंद
साहित्यिक आलेख | डॉ. उमेश चन्द्र शुक्लमुंशी प्रेमचन्द का जन्म 31 जुलाई 1980 को…
21वीं शती में हिंदी उपन्यास और नारी विमर्श : श्रीमती कृष्णा अग्निहोत्री के विशेष संदर्भ में
साहित्यिक आलेख | डॉ. पद्मावतीउपन्यास आधुनिक हिंदी साहित्य का जीवंत रूप…
प्रेमचंद साहित्य में मध्यवर्गीयता की पहचान
साहित्यिक आलेख | शैलेन्द्र चौहानप्रेमचंद ने सन 1936 में अपने लेख "महाजनी…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
अनूदित लोक कथा
कविता
बाल साहित्य कविता
आप-बीती
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं