अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आदमखोर

नहीं कोलाहल नहीं शोर-गुल,
रहा टहल गली में शार्दूल।
हों गोरू, शुनक या नर, नभचर,
नहीं देख इसे कोई व्याकुल!
 
घुटक तिरस्कार, मूँद नख-प्रखर,
पड़े अचरज में वनराज बड़े।
यहाँ मन हैं निडर, तन स्थावर,
कल होते थे जो भाग खड़े।
 
यह काया प्रचंड, भर नभ-गर्जन,
करती अनेक बस्तियाँ निर्जन।
ले रक्त प्रताप-कुंड के आनंद,
करे पुनर्मंडित वन-सिंघासन।
 
भय काया की, शह माया की,
क्या छोड़ मनुज कुछ पाया है?
हिम-खोह, चैत्य में झुलस भटक,
ये लौट गृहस्थ को आया है।
 
फिर क्यों है फाटक खुले हुए?
नहीं अग्नि-दुर्ग की ज्वाला है।
हे अरण्यनी, ये कैसा स्वांग?
निष्काम, विरक्त गौ-ग्वाला है।
 
सहसा अंबर द्युतिमान हुआ,
और गूँज उठी नभवानी।
बोली देवी, सुन जिज्ञासु
यहाँ सूख चुका है पानी!
 
चुप मेघ, मंद झरनों का शोर।
जुड़ गए घाट के दोनों छोर।
जन्मे पशु-पंजर चारों ओर।
बिन रिमझिम पंख फैलाए मोर।
 
तपती मेदिनी, धँसती उपज।
जल नीचे लुढ़का बीस गज!
मिट्टी को निगले बालू है।
शुष्क जिह्वा, सख़्त तालु हैं।
 
लुप्त सरिताओं के साँप कहाँ?
निर्जल हैं कमंडल, श्राप कहाँ?
सूने हैं चित्रफलक बिन आबरंग,
शिव-जटाओं से है ओझल गंग।
 
जल में है निहित जीवन संपूर्ण,
बिन आचमन मंत्रजाप अपूर्ण।
बिन जल निष्फल अमृत या गरल,
न जीवन सहज, न मृत्यु सरल।
 
नीर-तृषित की एक कामना,
वारि मिले या वार मिले।
कर मलिन रक्त का विनिमय,
प्राणों को संघार मिले!
 
सुन व्यथा शेर हाथों को जोड़,
बोला, वन को चलता हूँ माता।
देता हूँ इन्हें नियति पे छोड़,
आदमखोर हूँ, मुर्दा नहीं खाता!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं