अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आधुनिक

क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई 
अब कोई नहीं देखता 
दीवार पर धूप  आने का  समय
पूछने का किसी के पास समय नहीं  
क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई।
 
पाँव छूना तो जैसे खड़ा हो 
विलुप्ति की कगार पर 
काम के बोझ तले थके बुज़ुर्गों के पग  
अब क्यों नहीं दबाए जाते
क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई।
 
चश्मे के नम्बर बढ़ गए 
सुई में धागा नहीं डलता
काँप रहे हाथ कोई मदद नहीं 
बूढ़ों को संग ले जाने में 
शर्म हुई पागल अब क्यों 
क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई।
 
घर के पिछवाड़े से
आती बुज़ुर्गों की खाँसी की आवाज़ें 
कोई सुध लेने वाला क्यों नहीं 
संयुक्त दिखते परिवार 
मगर लगता अकेलापन 
कुछ खाने की लालसा
मगर कहने में संकोच क्यों   
क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई।
 
बुज़ुर्गों का आशीर्वाद, सलाह, अनुभव
पर लगा हो भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जंग 
उनके पास बैठ बतियाने का समय क्यों नहीं 
वे गुमसुम से बैठे पार्क में 
और अकेले जाते धार्मिक स्थान अब क्यों  
क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई।
 
बुज़ुर्ग हैं तो रिश्ते हैं, नाम है, पहचान है 
अगर बुज़ुर्ग नहीं तो
बच्चों की कहानियाँ बेजान हैं 
ख़्याल, आदर सम्मान को
लोग करने लगे नज़र अंदाज़ अब क्यों  
क्या ज़िंदगी आधुनिक हो गई।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं