आज का राँझा हीर बेच गया
शायरी | ग़ज़ल चाँद 'शेरी'1 Mar 2019
आज का राँझा हीर बेच गया
हीरे जैसा ज़मीर बेच गया।
इक कबाड़ी को वो निरा जाहिल
मीर तुलसी कबीर बेच गया।
सोने चाँदी के भाव व्यापारी
दे के झाँसा कथीर बेच गया।
इक कबीले की शान रखने को
अपनी बेटी वज़ीर बेच गया।
बाप दादा की उस हवेली को
एक अय्यास अमीर बेच गया।
कह के ’शेरी’ उसे चमत्कारी
कोई पत्थर फ़कीर बेच गया।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं