आओ सुबह बनकर
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत अंजना वर्मा15 Jun 2019
मन साँझ -सा बोझिल है, तुम बनके सुबह आओ
मेरे मन के आँगन को, तुम रोशन कर जाओ।
गहराता जाता है
हर पल ये अँधेरा।
तनहाई के नागों ने
इस जान को है घेरा।
तुम चाँद बनो आओ, थोड़ी चाँदनी दे जाओ।
ये राह कई जन्मों की,
तुम तक फिर भी ना पहुँची।
क्यूँ सफर हुआ ना पूरा,
मंजिल से दूरी अब भी।
ख़त यूँ ही रहा भटकता, तुम खुद ही चलकर आओ।
कितनी बातें करती हूँ
अपने एकाकीपन में,
जैसे तुम सामने हो
बैठे इस निर्जन में।
त्योहार ही बन जायेगा, वो दिन तुम जिस दिन आओ।
मन साँझ-सा बोझिल है, तुम बनके सुबह आओ।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
साहित्यिक आलेख
गीत-नवगीत
लघुकथा
कहानी
बाल साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}