अनमोल रतन
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता अर्चना सिंह 'जया'18 Feb 2017
हम हैं धरती के अनमोल रतन
पहचाने कहाँ हर किसी का मन?
घर-बगिया की किलकारी हमसे
पापा-मम्मी की फुलवारी हमसे।
खेल न पाते गेंद उछाल,
पड़ती बड़े-बड़ों की फटकार
तुम बहुत हो शोर मचाते।
कहते - हम उन्हें हैं भाते।
फिर क्यों हमें हैं वे भगाते?
हम बच्चों ने किया विचार
चलो अब अंबर तारों के संसार
जहाँ न होगी कोई दीवार,
दामन ख़ुशियों से होगा निहाल।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं