अरुण कुमार प्रसाद हाइकु - 2
काव्य साहित्य | कविता - हाइकु अरुण कुमार प्रसाद15 Apr 2020
1.
कोरोना ना हो।
मानव जाति,तुम!
कुछ करो ना।
2.
व्याधि रोको।
आयुध होने न दो।
औषध बनो।
3.
वैज्ञानिक है।
बचाव के तरीक़े।
दिशा निर्देश।
4.
विश्व विजय!
व्याध तो बनो नहीं।
जीवाणु ले के।
5.
देवता हँसा।
नीयत देखकर।
मानव तेरी।
6.
कर्म का फल।
कर्तव्य के वृक्ष से।
होता है अच्छा।
7.
कर्म का फल।
अधिकार-वृक्ष से।
गर्व से तना।
8.
कोरोना बुरा।
वैद्यकीय सलाह।
बचाव-मुद्रा।
9.
अब कोरोना।
नया, नया संकट।
आ चलो लड़ें।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता - हाइकु
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}