अट्टालिका पर एक सुता
काव्य साहित्य | कविता धर्मेन्द्र सिंह ’धर्मा’1 Aug 2019
अट्टालिका पर एक सुता,
कुछ खोज रही मन ही मन में।
साँसें थमी थमी सी लगतीं,
शायद उसके जीवन में।
गरज रहे बादल ज़ोरों से,
बरखा की बूँदें बन आयीं।
पिय की आश करे सुकुमारी,
ना पिया मिले ना ही सुधि पायी।
नव पंकज सा मुखड़ा लेकर,
ज़ुल्फ़ें, मेघ का रूप धरे।
नैनों में अश्रु की धारा,
खड़ी खड़ी विलाप करे।
जब संग सहेली छत से अपनी,
संकेतों में बतलायीं।
प्रसन्न हुआ मन सुन सुधि पिय की,
होठों से है मुस्कायी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
कविता
नज़्म
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}