अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अवार्ड वापसी गैंग की दास्ताने दर्द

किसी शहर में एक अधेड़ महिला रहती थी। सब उसे भाभीजी कहकर बुलाया करते थे। भाभीजी को बनने सँवरने का बड़ा शौक़ था। 5000 की साड़ी पहनकर शॉपिंग करने निकलतीं तो जब तक 10-20 लाइक या कमेंट नहीं मिल जाते, भाभीजी को अपनी साड़ी 500 से भी कम की ही लगती।
एक दिन भाभीजी के घर में आग लग गयी, सारे पड़ौसी इकट्ठे होकर आग बुझाने में जुट गए। कोई आग पर पानी डाल रहा था तो कोई मिटटी। भाभीजी बार-बार अपनी अंगुलियाँ ऊपर उठा कर निर्देश देतीं- "अरे इधर नहीं, मुए पानी इधर फेंको।" .... तभी एकाएक पानी डालते एक व्यक्ति की नज़र भाभीजी की अंगुली में चमचमाती हीरे की ख़ूबसूरत अँगूठी पर पड़ी। पूछ ही बैठा... "भाभी अँगूठी तो बहुत सुंदर है, कितने की है?"

ये सुन कर दूसरे व्यक्ति भी पानी डालना भूलकर अँगूठी को निहारने में लग गए।

ये सुनते ही भाभीजी के दिल का दर्द जुबां से छलक ही पड़ा; बोलीं, "....करमजलो ... तीन दिन से अँगूठी पहने थी अगर पहले ही थोड़ी सी तारीफ़ कर देते तो घर में आग क्यों लगानी पड़ती?".....

यही हाल इन दिनों अवार्ड वापस करने में बाज़ी मारने वाले साहित्यकारों के झुण्ड का है। ... इन्हें अवार्ड क्यों मिला? कब मिला? किस लिए मिला? कोई नहीं जानता था, पर अब अवार्ड लौटा कर रोज़ नई सु्र्ख़ियाँ बना रहे हैं और सब उनके बारे में जानने को बेचैन हैं। ...और ये साहित्यकार मन ही मन सोच रहे हैं- "नासपीटों पहले ही हमें टीआरपी दे देते तो हम ये अवार्ड वापस करने की नौटंकी ही क्यों करते?"

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

लघुकथा

कविता

सांस्कृतिक कथा

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं