अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बचपन-बुढ़ापा थे कभी वारिस.... अब लावारिस....

"लो जी जमकर ख़ुशियाँ मनाओ कान्हा घर आया है आपके।"

नर्स की आवाज़ सुन सब नाचने लगे। कान्हा के स्वागत में थाली बजाकर पड़ोसियों को सूचना दी गई। लड्डू बाँटे गए अभी भी थोड़े तो पुराने संस्कार बचे हुए हैं घरों में। कान्हा घर आता है। किलकता है घुटनों के बल सरक कर पैरों पर खड़ा होता है भावी जीवन को दस्तक देता है।

अब क्या कहें बालक तो अब आधुनिकता का अनुगामी बन गया है। माँ के बिस्तर व बच्चे के पालने के बीच अब अलग कमरों की दीवारें है। बच्चों का अलग कमरा नहीं होगा तो रात-दिन माँ के शरीर से निकलने वाली ममत्व की किरणें बच्चों के शरीर में समाती रहेंगी। इसलिए दोनों दूर ही भले।

डिब्बों का दूध पिला कर महतारी धन्य है। बार-बार दूध पिलाने की झँझट से दूर। आधुनिकता की इस दौड़ में जब पति-पत्नी को मिलकर चाँदी प्राप्त करनी है तो आर्थिक विकास में बच्चे बाधा क्यों? जिस जननी की गोद की गरमाहट से उसकी धमनियाँ चहकती थीं, जिस आँचल में लिपट कर उसके बचपन को ममत्व और दुलार का बोध होता था वह गोद तो अब आधुनिक पालने व पहिए वाली गाड़ियों की गोद ने ले ली। अब नौकरी पेशा माँ है या नहीं भी है लेकिन अपनी सुन्दरता तो क़ायम रखना चाहेगी ही। बच्चे को दिन भर दूध जब डिब्बे से मिल सकता है तो परेशानी क्या। बच्चा भी समझदार हो कर कम्पनीवालों के गुणगान तो करेगा की मेरी बॉडी कम्पनी मेड है।

आज हर घर में बुढ़ापा बेसहारा हो गया तो क्या बच्चे बेसहारा नहीं है? क्रमशः बचपन भी ममत्व, दुलार स्नेह को तरस रहा है, स्नेह की छाया से दूर खिसक रहा है। क्योंकि नौकरी पेशा माँ थकी-हारी घर आती है तो बच्चों को समय देने का उनके पास समय नहीं।

हाँ जनाब अब तो वो लोरी, झूला बचपन के गीत, वे आत्मीय राग आँगन से ही रूठ गए। दादी-नानी की कहानियाँ मस्तिष्क में जो भाव जगाती थीं, सजग बनाती थीं; अब उनका क्या मतलब?

अब तो सभी का मानसिक स्तर उच्च हो गया बच्चों के लिए अब क्या कुछ भी नहीं। दूध की बोतल से लेकर दूध का डिब्बा ही प्राणदाता है टी.वी. क्म्प्यूटर सब ही ग़रीब से ग़रीब घर में मौजूद तो है।

अब बढ़ते हुए बच्चे की परवाह ना करिए कहाँ वे बासी या ताज़े पराठे का कलेवा और कहाँ चीज़-पनीर का लिजलिजा बर्गर। कान्हा जो मक्खन खाने के लिए ज़िद करता था अब मक्खन गले में अटकता है। आज भी कान्हा वैसा ही है, वैसी ही हरक़त करता है। वह अब मैगी, पिज़ा, चाउमिन के लिए अकुलाता है।

लो जी अब कान्हा पला तो धाय की ममता के साये में अब वह भी तो देवकी को संदेश दे सकती है। बेटा तेरा हो या मेरा, विकास तो उसका हो रहा है चिकने घड़े के रूप में। आज संस्कृति और समाज के केन्द्र में स्थापित माँ जो संस्कारों की पाठशाला है अब प्रदूषित वातावरण की अग्रहणी है। माखन, दूध मलाई तो अब दुर्लभ है। ममत्व क़ीमत वस्तु क्यों लुटाई जाए। कान्हा बड़ा हो रहा है हो जायेगा।

कान्हा बगल में स्लेट पेन्सिल दबा चैन की बांसुरी बजाता अब पाठशाला नहीं जाता। आधुनिक कान्हा विदेशी सेन्टों की महक में लकदक हो मोबाइल लेकर कंधे पर म्यूज़िक सिस्टम लटका कर; कालेज शिक्षा के नाम पर माँ-बाप से ढेर सी फ़ीस लेकर गायों को चराने नहीं, चिड़ियों को दाने डालने जाता है।

अब ऐसे माहौल में लड़कियों को तो दुनिया में उतरने की इज़ाज़त ही कैसे दी जा सकती है? बेटियाँ पैदा करने के लिए बेटी पैदा करे क्या? न होगी बेटी और बड़ी होकर ना करेगी पैदा बेटी। अविष्किार हो गया बस सोनोग्राफी का।

अब आप भी सुनते ही आए हैं कि औरत ही होती है औरत की दुश्मन...चाहे दादी हो या माँ, बेटी की गन्ध मिलते ही चोरी-छुपे ही सही। माता-पिता को ही कंस की भूमिका निभाने मजबूर कर देती है। अजी जनाब जब कोई प्रिंस गड्ढ़े में गिरे तो सारा देश बचाने की दुआ माँगता है और डाक्टर के घर में बनाये गए गड्ढ़े में कब्र बनाए कौन बचाए। अब क्या कहेगी देवकी...क्या कर लेगी। हत्यारे माता-पिता बेटे की अंगुली पकड़े चटक-चटक कर सड़क पर चल रहे हैं और बेटी के जन्म से बच रहे हैं।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं