अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बहू की भूमिका

लॉक डाउन की वजह से कहीं आने जाने की मनाही के बाद बासठ वर्षीय अमिताभ बाबू दिन प्रतिदिन कमज़ोर और उदास हो चले थे।

अनूप ने एक दिन अपनी पत्नी से इस बात की चर्चा की। शादी हुए अभी दो ही महीने हुए थे।

अनूप की पत्नी कंचन ने सारी बातें सुन अपने पति से कहा,"पिताजी की हॉबी क्या रही है?"

"पिताजी टीवी देखने से ज़्यादा किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। रिटायरमेंट के पहले दो तीन अख़बार भी पढ़ते थे।"

"गीत संगीत में भी रुचि है क्या?"

"ख़ुद तो गाते नहीं है लेकिन पुराने ज़माने के फ़िल्मी गीत सुनना पसंद करते हैं," अनूप ने कहा।

"कुछ लिखने का भी शौक़ रहा है पिताजी को?" कंचन ने जानना चाहा।

"पहले लिखा करते थे लेकिन बहुत वर्षों से लिखते हुए नहीं देखा," अनूप ने जवाब दिया।

"आप कल बाबूजी को एक अच्छी नोट बुक और क़लम देकर लिखने के लिए प्रोत्साहित करें। आप कहेंगे तो उसे आपत्ति नहीं होगी। साथ ही एक डिब्बा च्यवनप्राश ख़रीद लाइए और हाँ सन्ज़ी के साथ नींबू ज़रूर ख़रीद कर लाएँ। फिर बाबूजी की देखभाल मैं करती हूँ।"

कंचन और अनूप ने पूरा ध्यान लगा दिया अपने पिताजी के देखभाल में। लॉक डाउन की वजह से माँ और पिताजी अलग-अलग जगह पर फँस गए थे। माँ छोटे बेटे के साथ गाँव में थी।

अगले दिन कंचन ने सुबह गुनगुने पानी में नींबू पानी देने के बाद लाल चाय दी अपने ससुर को। फिर दो अख़बार लेकर आई।

"बाबूजी,आप तो बहुत कुछ लिख सकते हैं। आप पहले लिखते थे।"

"पहले लिखा करता था," अमिताभ बाबू ने कहा।

"तो अब क्यों नहीं, देखिए आपके लिए नोट बुक और क़लम ला दिया है। आप कम से कम अपनी पुरानी यादें लिख ही सकते हैं।"

बहू की बातों से अमिताभ बाबू ख़ुश नज़र आए।

"ठीक कहती हो बेटा, वाह बहुत सुंदर नोट बुक और क़लम है।" 

इतने में अनूप भी आ गया।

"पिताजी,आपको लिखने का शौक़ रहा है। आप लिखिए। मैं मोबाइल में कुछ ऐप जोड़ देता हूँ और साहित्यिक ग्रुप से आपको जोड़ देता हूँ। ख़ूब मन लगेगा। आपका स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी है," अनूप ने कहा।
"जब भी मन करे आप अपने पसंद के गीतों को भी सुन सकते हैं। एक नया मोबाइल आज ही आ जाएगा। आपके लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया है।"

"क्यों ऑर्डर दिया, मेरे पास एक है न?" अमिताभ बाबू ने कहा।

"पिताजी आपके लिए एक नया मोबाइल चाहिए था जिसमें कुछ नए ऐप हों। आपके लिए च्यवनप्राश ला दिया है। लॉक डाउन के कारण अभी आप बाहर नहीं जा पा रहे हैं। सुबह शाम घर पर ही योगासन कीजिए। कंचन आपका पूरा ध्यान रखेगी," अनूप ने कहा।

"हाँ बाबूजी मैं आपकी बहू ही नहीं बेटी भी हूँ," कंचन ने कहा।

कंचन की बात सुन अमिताभ बाबू बहुत ख़ुश हुए। आशीर्वाद देते हुए कहा,"सदा सुखी रहो बेटा,भगवान की कृपा सदा बनी रहे।"

अनूप को विश्वास हो गया कि पिताजी के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार ज़रूर होगा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं