अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बैकुंठ में जन्म लेती कुंठाएँ

 बैकुंठ के राजा बैकुंठाधिपति अपने कैबिनेट रैंक के मंत्री कुबेर और लक्ष्मी के साथ आगामी वित्त वर्ष के लिए पेश किए जाने वाले बजट के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर रहे थे। मसलन, बैकुंठ की भोगवादी संस्कृति के विकास हेतु बैकुंठ के एरीस्टोक्रेटों को करों में अबके फिर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कैसे छूट दी जाए जिससे बाज़ार भी बचा रहे और सरकार भी। वहाँ के मध्यमवर्गीय नौकरी पेशा कर्मचारियों को अबके कर में छूट का कितना प्रावधान किया जाए? किया जाए कि नहीं? या उसके हाथ पहले की तरह इस बार भी आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाए, ताकि वे उठ ही न सके। बेचारी एक यही तो क्लास है जो न चाहते हुए भी ईमानदारी से टैक्स दे रही है मर- मर के साँसें ले रही है, कि तभी उनके पीए ने आकर उन्हें हड़बड़ाते हुए सूचना दी, "हे बैकुंठाधिपति! क्षमा करें! आपकी महत्वपूर्ण बैठक में अवरोध उत्पन्न कर रहा हूँ, पर बैकुंठ में ज़ोर-ज़ोर से पहली बार नारे लग रहे हैं। बैकुंठ की शांति संकट में है। ख़ुफ़िया विभाग से अभी-अभी सूचना मिली है कि हड़तालियों ने पेड़ काट कर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। जगह-जगह पर आगजनी की घटनाएँ हो रही हैं। रेलों की पटरियों को बाधित कर दिया गया है। राजधानी को जाने वाले रास्ते रोके जा रहे हैं। कहने को ही स्थिति नियंत्रण में है। बैकुंठ की जनता को भारी मुश्किलों से गुज़रना पड़ रहा है। यही नहीं, राजधानी को होने वाली जल आपूर्ति तक को रोक दिया गया है। राजधानी का जीवन संकट में है प्रभु! लगता है जीव प्यासे न मर जाएँ।"

"बैकुंठलोक में नारे?? बैकुंठ में चक्का जाम? बैकुंठ में भी जीव कुंठित!! सरकारी वाहनों को नुकसान? ख़ैर, जनता तो होती ही मुश्किलों को झेलने के लिए है। वह चाहे मृत्युलोक की हो या बैकुंठ की। पर ये सब किसलिए? किसका हाथ हो सकता है इसमें? विपक्ष की चाल तो नहीं है ये? वे हमें सत्ता से हटाना तो नहीं चाहते? बैकुंठ में सत्ता का दूसरा लालची कौन आ गया?"

"प्रभु! बैकुंठ में हड़ताल हो गई है! किसके कहने पर हुई, किसने करवायी, कोई पता नहीं चल रहा। सब गोलमोल लग रहा है।"


"ये हड़ताल क्या बीमारी है पीए? यह शब्द तो हम पहली बार सुन रहे हैं। सरस्वती से कहो कि हमें इसी वक़्त इस शब्द का अर्थ विस्तार से बताएँ। बैकुंठ में तो किसी भी बीमारी को कोई जगह नहीं, तो ये बीमारी कहाँ से प्रवेश कर गई?" 
"प्रभु लगता है यह बीमारी, मृत्युलोक से जो चालू आत्माएँ किसी न किसी तरह जुगाड़ कर बैकुंठ में घुस आई हैं, उनकी देन है। इस लाइलाज बीमारी के बारे में जितनी मेरी नॉलेज है उसके आधार पर मैं इतना ही कह सकता हूँ कि प्रभु, इस बीमारी के बारे में जो कुछ न पूछो, तो ही भला प्रभु। यह बीमारी बड़ी से बड़ी सरकारों का दिन का चैन, रातों की नींद हराम कर रख देती है। शरीफ़ लोग तो इस बीमारी का नाम तक सुनने से काँप उठते हैं। ये किसी भी समाज, सरकार के लिए कैंसर से भी अधिक ख़तरनाक बीमारी है। यह किसी भी सरकार, समाज के लिए ऐसी बीमारी है कि जिस समाज, सरकार को एक बार यह लग जाए तो उसे बरबाद करके ही दम ले। हर बीमारी का इलाज संभव है पर इस बीमारी का नहीं।" यह सुन बैकुंठाधिपति का सिहांसन तो काँपने लगा साथ ही साथ वे काँपने लगे। गर्मी आने से पहले ही उन्हें पसीने छूटने लगे तो उनके पीए ने अपने रूमाल से उनका पीसना पोंछा। उन्होंने पास रखे कोक का घूँट लेने के बाद कहा, "तो फ़ौरन एडवाइज़री कमेटी की बैठक का इंतज़ाम करो, अभी के अभी। पर क्या सच्ची को इस बीमारी का इलाज संभव नहीं।" बैकुंठाधिपति ने अपने पीए से पूछा तो वे गंभीर हो बोले, "नहीं सरकार! भारत खंड में हर बीमारी का इलाज ढूँढा जा सकता है पर साइंटिस्टों का कहना है कि इस बीमारी का इलाज ढूँढना असंभव ही नहीं नामुमकिन है। इसलिए बेकार में धन और श्रम बरबाद क्यों करना।"

"तो??? ये हड़ताली आख़िर हैं कौन?"

नीचे से आए तथाकथित समाज सेवक हैं सर। जनता तो बेचारी यहाँ आने से रही।"

"तो ये चाहते क्या हैं?" 

"कह रहे हैं हमें यहाँ भी परसेंटेज चाहिए।"

"परसेंटेज बोले तो??"

"हिस्सेदारी।"

"किसके हित के लिए? जनहित के लिए?"

"उन बेचारों का तो बस नाम है।"

"पर यहाँ हम सबको समान रूप से, जात-पात, धर्म से ऊपर उठ बिन नस्लीय भेदभाव, बिन कहे सब दे तो रहे हैं। क्या यहाँ कोई प्रताड़ित है? नहीं न? इस कैटेगरी के वहाँ तो मौज करते ही हैं पर यहाँ भी मौज करते हैं। क्या यही इनका समाजवाद है? जीते जी भी मौज और उसके बाद भी मौज। जहाँ देखो, बीसों उँगलियाँ घी में। और बेचारी जनता! जिसके भाग्य में ज़िंदा जी भी नरक और मरने के बाद भी नरक। अच्छा तो ऐसा करो, हालात सामान्य करने के लिए फ़िलहाल इन्हें सत्ता में हिस्सेदारी का आश्वासन दे दो और आगे से बैकुंठ आने के ख़ासतौर पर इनके नियम अमेरिका से भी कड़े कर दो ताकि एक भी इन जैसा यहाँ प्रवेश न कर सके। हम बैकुंठ को इंडिया नहीं बनाना चाहते।"

"पर प्रभु! एक बार यह शब्द जो यहाँ की आबो-हवा में तैर गया तो फिर... कल दूसरे भी यह माँग कर सकते हैं। परसों तीसरे... पर यह सुविधा दें किसे? प्रभु! जिस जीव को एक बार सरकारी सुविधा की लत पड़ गई वह इसे मरने के बाद भी छोड़ने को तैयार नहीं होता। तब सुविधा को वह अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान डराने-धमकाने लग जाता है। और फिर शुरू हो जाता है हड़ताल, धरनों का कभी न ख़त्म होने वाला दौर। कल को इसे लेकर ही यहाँ भी राजनीति होने लगी तो? वहाँ की तरह ज़रूरतमंदों के बदले ऊँचे तबक़े वाले, रसूख़ वाले ही इसका लाभ लेने लग गए तो?" 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

पुस्तक समीक्षा

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं