अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बोध

“नमस्ते अंकल जी! आंटी जी को ढूँढ़ती हुई हमारी अम्माँ इधर ही आ रही है," पहाड़ी स्थान पर घूमने आये दंपती जिस ढाबा जैसे रेस्टोरेंट में रुके थे, उसके बच्चों एवं बाल मित्रों ने पीछे से धमककर अनिकेत और रमा को कोरस में संबोधित किया। व्हीलचेयर के साथ कोल्ड ड्रिंक में मिली नींद की गोली के असर से उनींदी सी रमा को खाई में ढकेलते अनिकेत के हाथ थरथरा कर एकबारगी रुक से गये।

“हे भगवान! ये शैतान कहाँ से आ टपके? जिस काम के लिए आया था, उसी में ख़लल पड़ गया।”

क्रोध पर हँसी का मुलम्मा चढ़ाते हुए अनिकेत ने पूछा, “बच्चो! आंटी को क्यों ढूँढ रहे हो?”

“अंकल! आंटी ने अम्माँ से कहा था कि विभिन्न चाय बागानों की अलग-अलग स्वाद और ख़ुशबू वाली ढेर सारी चाय पत्ती ख़रीद कर अपने साथ ले जाएँगी, क्योंकि आपको चाय बहुत पसंद है।”

तब तक ढाबे वाली भी आ पहुँची, “यहाँ क्या कर रहे हैं साहब? सामने कितनी गहरी खाई है। मैडम सोई-सोई सी लग रही हैं, उनकी कुर्सी खिसककर उधर न चली जाये। यहाँ खड़े रहना ख़तरनाक है। मेरे साथ चलिये, साहब!”

चिढ़ा हुआ अनिकेत ढाबे वाली और बच्चों के साथ रमा की व्हीलचेयर ढकेलता हुआ चल पड़ा। रमा अभी भी अर्द्धनिद्रा में थी।

चलते-चलते ढाबे वाली बड़े भावुक स्वर में बोल पड़ी, “मैडम ने बताया था कि कुछ साल पूर्व बाँस की सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर ऊँचाई से गिर पड़ी थीं। रीढ़ पर अत्यधिक चोट आने से व्हीलचेयर से जा लगीं, पर उनके पति उन्हें ढोये जा रहे हैं। आप देवता स्वरूप हैं, साहब!”

बातों-बातों में ढाबा आ गया।

“साहब! आप स्पेशल पकौड़े और चाय लीजिए। मैडम को भी जगाइए। इनके लिए यहाँ की चाय की सारी स्पेशल वैराइटी मँगवाई है। बारी-बारी से चाय बना कर इन्हें टेस्ट करा दूँगी।”

पत्नी का स्नेह और श्रद्धा देखकर उसका कलुषित मन शर्मिंदा हो चुका था। उनकी फ़ैशनेबल एवं आकर्षक व्यक्तिगत सहायिका के सानिध्य का आकर्षण उनसे बहुत बड़ा गुनाह करवाने जा रहा था, जिसकी कोई माफ़ी नहीं होती।

ख़ुद सेवा नहीं करना चाहता तो आर्थिक रूप से संपन्न है, सहायक रख सकता है। रमा भी उसे उसकी सहज ज़िंदगी जीने से कहाँ रोकती है, कभी राह का रोड़ा नहीं बनती बेचारी। चेहरे पर पानी के छींटे मार रमा को जगाने की कोशिश करने लगा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं