बूँदों की सरगम बजे
काव्य साहित्य | दोहे श्याम सुन्दर श्रीवास्तव 'कोमल'15 Aug 2020 (अंक: 162, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
प्रिय! सावन है आ गया, ले ख़ुशियाँ उपहार।
डालों पर झूले पड़े, रिमझिम गिरे फुहार।
सावन की शुभ तीज पर, गाएँ मंगल गीत।
बूँदों की सरगम बजे, पायल का संगीत।
झूला झूलें झूम कर, भर के नई उमंग।
पुरवाई है डोलती, प्रियतम का शुभ संग।
रचा मेहँदी हाथ में, कर अभिनव शृंगार।
करती प्रभु से प्रार्थना, सुख वैभव विस्तार।
सुखद स्वस्थ जीवन रहे, प्रिय की उम्र हज़ार।
ख़ुशियाँ नाचें झूमकर, सुखी रहे परिवार।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
दोहे | डॉ. सत्यवान सौरभमन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
दोहे
कविता
स्मृति लेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं