अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चित्रा मुद्गल की कहानियों का सांगोपांग अध्ययन

समीक्षित पुस्तक : चित्रा मुद्गल की कहानियों में यथार्थ और कथाभाषा 
लेखिका : डॉ. संगीता शर्मा 
संस्करण    : 2019 
मूल्य : रु. 350 
प्रकाशक : सृजलोक प्रकाशन, बी-1, दुग्गल कॉलोनी, खानपुर, नई दिल्ली - 110062 

 

बीसवीं शताब्दी के अंतिम दशकों और इक्कीसवीं शताब्दी के आरंभिक दशकों के लगभग पचास वर्ष के काल खंड में अपनी रचनाधर्मिता की अलग पहचान बनाने वाली लेखिका चित्रा मुद्गल कथासाहित्य के अध्येताओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण रचनाकार रही हैं। वे एकांत अध्ययन कक्ष में बैठकर काल्पनिक संसार बुनने वाली लेखिका नहीं हैं। बल्कि एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता की तरह यथार्थ जगत में उपस्थित रहने वाली लेखिका हैं। वास्तविक जीवन से सजीव और सक्रिय रिश्ते के कारण उनके अनुभव बहुत गहरे, सूक्ष्म, विराट और व्यापक हैं। अनुभव की यह सच्चाई उनकी अभिव्यक्ति को भी धार प्रदान करती है। यही कारण है कि उनकी कहानियाँ विषयवस्तु और भाषाशैली जैसे दोनों धरातलों पर यथार्थ से अनुप्राणित दिखाई पड़ती हैं। 

चित्रा मुद्गल की कहानियों की इसी मूलभूत विशेषता को डॉ.संगीता शर्मा (1969) ने अपनी ताज़ा शोधपूर्ण कृति ‘चित्रा मुद्गल की कहानियों में यथार्थ एवं कथाभाषा’ (2019) में अत्यंत पैनीदृष्टि से प्रतिपादित, विवेचित और विश्लेषित किया है। यही कारण है कि स्वयं लेखिका चित्रा मुद्गल ने उन्हें साधुवाद और आशीर्वाद देते हुए 5 सितंबर, 2019 को लिखे पत्र में यह स्वीकार किया है कि “यह तो सच है कि कहानियाँ जीवन यथार्थ की ही अभिव्यक्ति होती हैं। कुछ अपने जिए-भोगे का यथार्थ होते हैं कुछ नज़दीक से देखे जीवन के अनुभव जनित संसार का हिस्सा। तुमने अपने अध्यवसाय और गहन विश्लेषण विवेचन के माध्यम से इन कहानियों में मानव जीवन के यथार्थ और उसकी प्रासंगिकता को उसके पात्रों, घटनाओं और परिस्थितियों के आधार पर रेखांकित किया है, यह सराहनीय है।” 

लेखिका डॉ. संगीता शर्मा ने ‘आदि-अनादी’ शीर्षक से तीन खंडों में प्रकाशित चित्रा मुद्गल की समस्त कहानियों का विहंगम परिचय कराने के बाद विस्तार से व्यक्तिपरक यथार्थ की दृष्टि से उनका विश्लेषण किया है। और दिखाया है कि अहं, द्वंद्व, घुटन, संत्रास, अकेलापन और आत्मनिर्वासन जैसी आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी मनोविकृतियाँ आधुनिक मनुष्य के जीवन को नारकीय बनाए रही हैं। 

इसके अलावा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक यथार्थ के विविध पहलुओं की अभिव्यक्ति की दृष्टि से इन कहानियों का विवेचन-विश्लेषण करते हुए लेखिका ने यह प्रतिपादित किया है कि आधुनिक जीवन का कोई भी मार्मिक कोण चित्रा मुद्गल की कलम की नोक से अछूता नहीं रह सका है। कहना न होगा कि जीवन और जगत के यथार्थ के इस गहरी पहचान ने ही चित्रा मुद्गल को हमारे समय की महान लेखिका बनाया है। 

इस पुस्तक का भाषा विश्लेषण विषयक अंश अपने आप में विशिष्ट ही नहीं स्वतःपूर्ण भी है। यथार्थपरक भाषा प्रयोग की पड़ताल करते हुए जहाँ परिवार और समाज में अलग-अलग स्तरों पर बदलती भाषा के रंग देखे और दिखाए गए हैं वहीं शैली के स्तर पर शब्दों के चुनाव और उक्तियों के गठन में निहित समाजशास्त्रीय दृष्टि और बुनावट के सौंदर्य को उजागर किया गया है। विश्वास और बुनावट के सौंदर्य को उजागर किया गया है। विश्वास किया जाना चाहिए कि विशेष रूप से कथाभाषा और शैलीविज्ञान को आधार बनाकर अनुसंधान करने वाले शोधर्थियों के लिए यह पुस्तक बड़े काम की चीज साबित होगी। साधारण पाठक भी चित्रा मुद्गल के कथाकार व्यक्तित्व के अलग-अलग आयामों से परिकित होने के लिए इस पुस्तक को उपयोगी पाएँगे। 

    • डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा 
असिस्टेंट प्रोफेसर 
उच्च शिक्षा और शोध संस्थान 
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा 
खैराताबाद, हैदराबाद - 500004  
                  
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

कार्यक्रम रिपोर्ट

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान की व्यावहारिक परख