अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चोट

मज़दूरों की उग्र भीड़ महतो लाल की फ़ैक्टरी के गेट पर डटी थी। मज़दूर नेता परमा क्रोध के मारे पीपल के पत्ते की तरह काँप रहा था - "इस फ़ैक्टरी की रगों में हमारा खून दौड़ता है। इसके लिए हमने हड्डियाँ गला दीं। क्या मिला हमको भूख, गरीबी, बदहाली। यही न,  अगर फ़ैक्टरी मालिक हमारा वेतन डेढ़ गुना नहीं करते हैं तो हम फ़ैक्टरी को आग लगा देंगे।" 

परमा का इतना कहना था कि भीड़ नारेबाजी करने लगी ­ 'जो हमसे टकराएगा, चूर - चूर हो जाएगा।' 

अब तक चुपचाप खड़ी पुलिस हरकत में आ गई और हड़ताल करने वालों पर भूखे भेड़िए की तरह टूट पड़ी। कई हवाई फायर किये। कइयों को चोटें आईं। पुलिस ने परमा को उठाकर जीप में डाल दिया। भीड, का रेला जैसे ही जीप की और बढ़ा,  ड्राइवर ने जीप स्टार्ट कर दी।

रास्ते में पब्लिक बूथ पर जीप रुकी। परमा ने आँख मिचकाकर पुलिस वालों का धन्यवाद किया।

परमा ने महतो का नम्बर डायल किया।

"कहो, क्या कर आए"­ उधर से महतो ने पूछा। 

"जो आपने कहा था,  वह सब पूरा कर दिया। चार ­ पाँच लोग जरूर मरेंगे। आन्दोलन की कमर टूट जाएगी। अब आप अपना काम पूरा कीजिए।" 

"आधा पेशगी दे दिया था। बाक़ी आधा कुछ ही देर बाद आपके घर पर पहुँच जाएगा । बेफ़िक्र रहें।"

घायलों के साथ कुछ मज़दूर परमा के घर पहुँचे; तो वह चारपाई पर लेटा कराह रहा था। पूछने पर पत्नी ने बताया ­ "इन्हें गुम चोट आई है। ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं।"
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

गीत-नवगीत

लघुकथा

सामाजिक आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

पुस्तक समीक्षा

बाल साहित्य कहानी

कविता-मुक्तक

दोहे

कविता-माहिया

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं