अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चुनाव की चाह

चुनाव की चाह बड़ी नेचुरल है,
पर पच्चीस, पचास और साठ तक लड़िये,
रिटायर होके जो हों सठियाय गये,
तो किसी नेता के द्वार पर नाक रगड़िये,
रिश्वत की कमाई से टिकट खरीदके,
आगे के लिये इंडस्ट्रिलिस्ट को पकड़िये,
गुंडा-लिस्ट थानों से मंगावाइके,
उन्हें अपना चमचा बनाने में देर न करिये।

टुटहे बक्से से जन्म-कुंडली निकालके,
ज्योतिषी जी के चरणों पर धरिये,
पूजा-पाठ विधिवत कराइये,
लक्ष्मी दिखाकर विष्णु को अपने पक्ष में करिये;
गाली बिन कबहुं बात करी नहिं
जिनसे, साष्टांग हुइ उनके पाँव पकड़िये,
दारु शराब की नदियाँ बहाइके,
वोटर सपोर्टर रिपोर्टर का होश है हरिये।

पैसा लुटाकर भीड़ को जुटाइये,
वादों में यहिं स्वर्ग उतारने के सपने गढ़िये,
विरोधी को गरियाने में हर्ज़ ही क्या है,
दंगा फ़साद तक से परहेज़ न करिये;
सुंदर सी मुम्बइया ऐक्ट्रेस बुलाइके,
अपनी चुनाव सभा में चार चाँद है जड़िये,
जातवालों को जात का वास्ता दीजे,
बाकी जनता को समरसता का पाठ पढ़ाइये।

काले धन के करोड़न लुटाइके,
इलेक्शन कमीशन को बस पंद्रह लाख बताइये,
वोटरों के लिये ट्रैक्टर-ट्राली लगाइके,
पोलिंग बूथ तक बड़े प्रेम से पहुँचाइये,
महेश के ज्ञान का निचोड़ सुनो तुम,
बूथ-कैपचरिंग किये बिन जीत न पाइये,
एम.पी. बन के इहलोक सुधारना है,
तो हर बूथ पर अपने लठबाज लगाइये।


 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अतिथि
|

महीने की थी अन्तिम तिथि,  घर में आए…

अथ स्वरुचिभोज प्लेट व्यथा
|

सलाद, दही बड़े, रसगुल्ले, जलेबी, पकौड़े, रायता,…

अनंत से लॉकडाउन तक
|

क्या लॉकडाउन के वक़्त के क़ायदे बताऊँ मैं? …

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

नज़्म

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य कविता

सामाजिक आलेख

कहानी

बाल साहित्य कहानी

व्यक्ति चित्र

पुस्तक समीक्षा

आप-बीती

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं