अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दावत

 घूडन आज बहुत खुश था। आज उसके बेटे की शादी जो हो रही थी। उसने एक दिन पहले, संचार कालोनी जाकर सभी घरों में निमन्त्रण बाँट आया था। और सभी से शादी मे आने की कह भी आया था। वह यह भी कहना नहीं भूला था कि उसी शाम को उसने दावत का भी इन्तज़ाम किया है। शहर के नामी-गिरामी आचार्य भोजन पकाने के लिए लगाए गये हैं। अतः सभी को आने का आग्रह भी वह कर आया था और सभी ने उसे आश्वस्त किया था कि वे उसके बेटे की शादी मे ज़रूर आएँगे।

साल भर पहले तक घूडन उसी कालोनी मे सफ़ाई का काम किया करता था। जबसे उसके बेटे की सरकारी नौकरी लगी है, उसने सफ़ाई का काम बंद कर दिया था, बावजूद इसके वह प्रतिदिन कालोनी जा पहुँचता। लोगों से मिलता-जुलता। उनकी समस्या सुनता और उसे तत्काल दूर करने का प्रयास करता। उसके इस व्यवहार से कालोनी के लोग उससे खुश रहते थे कभी कोई चाय पिला देता तो कभी कोई नाश्ता करवा देता। दीपावली-दशहारा पर उसका सभी को इंतज़ार रहता ।इस् समय उसे ढेरों बख़्शीश भी मिल जाया करती थी।

दूसरे शहर बारात ले जाने की अपेक्षा उसने लड़की पक्षवालों को यहीं बुलवा लिया था और अपनी ओर से उसने सारे प्रबंध भी करवा दिए थे ताकि उन्हें कोई परेशानी न उठानी पड़े। शादी का शुभ मुहूर्त शाम का था, अतः सुबह होते ही वह कालोनी जा पहुँचा और सभी को याद दिला आया था। सभी ने वहाँ पहुँचने की हामी कर दी थी।

बारात लग चुकी थी। उसके बाद के सारे नेग-दस्तूर निपटाए जा रहे थे, लेकिन घूडन की नज़रें गेट पर लगी हुईं थी। वह बेसब्री से साहब लोगों के आने का इन्तज़ार कर रहा था। धीरे-धीरे लोगों का आना शुरू हुआ, घूडन हाथ जोड़कर उन सभी का अभिवादन करता और भोजन करने के लिए आग्रह करता। किसी ने कहा कि आज उसके पेट में दर्द है तो किसी ने ब्रत रखे जाने का बहाना बतलाकर भोजन करने में अपनी असहमती जतलायी। घूडन रसोई-घर मे जाकर ब्राह्मण को भोजन पकाते हुए देख आने की कहता। लेकिन आगुन्तकों के बहाने अपनी जगह पर कायम थे।

लोग स्टेज पर जाकर वर-वधु को आशीर्वाद देते। जेब से निकाल कर बंद लिफ़ाफ़े देते और वापिस हो लेते। वह उनके जाने से पहले एक डिब्बा वह लोगों को देता जाता जिसमे शुद्ध खोये की मिठाइयाँ रखी गईं थी।लोग उसे धन्यवाद देते हुए लौट रहे थे। घूडन इस बात पर ख़ुश हो रहा था कि लोगों ने उसकी भेंट स्वीकार तो की।

दूसरा दिन तो मेहमान नवाज़ी में कैसे बीत गया, पता ही नहीं चल पाया। अगले दिन सुबह जब वह कालोनी के निवासियों को धन्यवाद देने गया तो उसने कूड़ाघर में उन्हीं डिब्बों को पड़ा पाया, जो उसने एक दिन पहले लोगों के बीच बाँटे थे। वहाँ कूड़ाघर मे आवारा पशुओं तथा कुत्तों की भीड मची हुई थी जो मिठाइयों की दावत उड़ा रहे थे। घूडन से यह सब देखा नहीं गया और वह उलटे पैर वापिस लौट आया था। उस दिन के बाद से उसने उस कालोनी मे जाना बंद कर दिया था।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ललित कला

कविता

सामाजिक आलेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सांस्कृतिक कथा

ऐतिहासिक

पुस्तक समीक्षा

कहानी

स्मृति लेख

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं