अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

देहरी अपनी-अपनी

‘‘आइए, आइए,’’ कहता हुआ वह अपनी सीट से उठ खड़ा हुआ था। उनकी गिनती शहर के जाने-माने नागरिकों में ही नहीं थी बल्कि वह समाज-सुधारक थे, श्रेष्ठ विचारक थे, सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे और साथ ही बहुत बड़े जनसेवक भी थे। पिछले पार्षद चुनावों में वह खड़े भी हुए थे मगर गंदी राजनीति उनके आड़े आ गई थी और पार्टी के हाईकमान के कहने पर उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। अब सर्वगुण संपन्न व्यक्ति को अपने सामने एकदम से पाकर वह खुशी से फूला नहीं समा रहा था। शाखा कार्यालय में दूसरे लोग भी उन्हें जानते थे, वो बात अलग है कि वह जितना उनको जानता था उससे ज्यादा अच्छी तरह उन्हें कोई नहीं जानता था।

चाय और पान के लिए कैंटीन ब्वाय को कहकर उसने उन्हें अपने सामने बैठा लिया था। उनकी गोष्ठियों में भी वह सबसे आगे बैठा करता था ताकि वह जब भी अपना वक्तव्य दें तो वह उसे पूर्णतया आत्मसात कर सकूँ। गोष्ठी समाप्त होने पर सबसे पहले वह उनके पास पहुंचता था और उनके वक्तव्य की प्रशंसा करता था। दरअसल वह बहुत प्रभावित होता था उनके शब्दों से। एक-एक शब्द के पीछे गहरा अर्थ होता था। सिद्धांतों की लड़ाई के वे प्रेरक थे तो उनसे पीछे हटना उन्होंने नहीं सीखा था।

‘‘कहिए, क्या सेवा कर सकता हूँ आपकी ?’’
       ‘‘इस चेक का भुगतान लेना है।’’

उसने देखा, एक गिफ्ट चेक उनके हाथ में था। उनके हाथ से गिफ्ट चेक अपने हाथ में लेते हुए उसने देखा था कि राशि 1001/- लिखी थी और पाने वाले के नाम में उषा लिखा हुआ था।

‘‘उषा किसका नाम है ?’’
       ‘‘मेरी बिंदणी (बेटे की पत्नी) का। वो रवि की शादी थी न पिछले महीने, बहू के साथ जो दहेज आया है उसमें से यह चेक भी एक निकल आया।’’ उन्होंने चेक कुछ इस तरह कहा जैसे यह कोई वारंट हो।

‘‘एक काम कीजिए ना, इनके नाम से कहीं किसी भी बैंक में खाता होगा, उसमें जमा करवा दीजिए, भुगतान आराम से हो जाएगा।’’ तब तक चाय आ गई थी, उसने उन्हें चाय पीने का इशारा करते हुए कहा। उसने यह भी देख लिया था कि चेक पर तिरछी रेखाओं के बीच में ‘‘केवल आदाता के खाते में’’ मोहर लगी हुई थी|

‘‘इयाँ कियाँ ?’’, चाय पीते हुए वह बोले, ’’आपने शायद मुझे पहचाना नहीं, मैं कोई चोर-उचक्का नहीं हूँ, शहर में हजारों लोग मुझे रोज नमस्कार करते हैं। एक छोटे से काम के लिए अब क्या सिफारिश भी लगानी पड़ेगी?’’

अब उसके चौंकने की बारी थी। इसका मतलब उन्होंने ही अभी तक उसे नहीं पहचाना था। उनको क्या कुछ भी याद नहीं? अभी पिछले रविवार को ही तो एक गोष्ठी में उसने उनको सुना था हमेशा की तरह आगे बैठकर। चापलूसी और सिफारिश के साथ-साथ नियमों की बात पर भी उन्होंने बहुत अच्छा वक्तव्य दिया था। ‘‘नहीं ऐसी बात नहीं है, यहाँ पर मौजूद सभी लोग आपको जानते हैं, कोई कम कोई ज्यादा। दरअसल हमारे हाथ भी तो बँधे हुए हैं। अब इस चेक का हम नगद भुगतान तो नहीं कर सकते, यह केवल उस के खाते में ही जमा हो सकता है जिसका इस पर नाम लिखा है।’’

‘‘अरे कैसी बात करते हैं आप ? अब क्या हमारी बहू-बेटियाँ घर की देहरी लाँघ कर बैंक के चक्कर लगाएँगी ?’’ वह पान मुँह में दबाते हुए बोले। मुझे लगा कि बैंक को वे बदमाशों का अड्डा समझते हैं।

उसने अपने कंधे उचका दिए और साथ ही उसके मुँह से निकल गया, ‘‘मंच पर तो नारी उत्थान की बात आप बहुत जोर-शोर से बोलते हैं, उनके जीवन-स्तर को सुधारने की बात करते हैं, महादेवी और अमृता प्रीतम के साथ-साथ उस समय तो आप झाँसी की रानी को भी याद करते हैं और अपनी....’’

‘‘वो बात दीगर है बरखुदार,’’ उसकी बात को बीच में काटते हुए वह बोले, ‘‘अभी तुम बच्चे हो, मंच और वास्तविक जीवन में बहुत फर्क होता है।’’

कुछ देर बाद वह बड़बड़ाते हुए दरवाजे से बाहर जा रहे थे, ‘‘किसा-किसा लोग गिफ्ट चेक दे देवे है, नगद ही दे मारता तो कांई फर्क पड़ जांवतो, अब ए सगला रिपिया तो बिंदणी रा हो जासी, म्हारी तो भैंस गई पाणी मा.....।’’

अब वह उन्हें ज्यादा अच्छी तरह जान गया था।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ऐतिहासिक

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं