दिशाहीन
काव्य साहित्य | कविता आस्था20 Jan 2019
एक
अनजाना सा अहसास
मीठी सी चुभन...
न ही उलझी हुई
न ही सुलझी हुई
पर जैसे
कोहरा में छिपी हुई...
आँखें साफ कर कर
देखना चाहूँ...
खुद के ही मन में
झाँकना चाहूँ..
पर कुछ भी
नज़र आता नहीं...
अपना आप ही
जैसे गुम हुआ..
ख़ुद को खोकर भी
अनजान हूँ...
किसी को पाया या
ख़ुद को खोया...?
ये सोच सोच
परेशान हूँ..
मेरी जीत है
या कि हार..
कुछ समझ आता नहीं...!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}