अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दूसरी माँ

"मोनिका ज़िंदगी की जंग लड़ रही है सुनीता। डॉक्टर ने कहा है उसे ओ पॉज़िटिव ब्लड प्लाज़्मा चाहिए, मैंने बहुत कोशिश की लेकिन प्लाज़्मा देने को कोई तैयार नहीं है। मेरा ब्लड प्लाज़्मा उसे नहीं लग रहा है वर्ना मैं अपना सारा ख़ून उसे देकर बचा लेता," अशोक रोते हुए बोला।

मोनिका अशोक की पहली पत्नी की बेटी थी, सुनीता उसकी दूसरी माँ थी। 

"अशोक आप रोयें नहीं मोनिका मेरी भी बेटी है मेरा ब्लड ग्रुप ओ पॉज़िटिव है; मैं उसे अपना प्लाज़मा दूँगी। मैंने वेक्सिनेशन करवा लिया है; ज़रूर मेरे ख़ून में एंटीबॉडी होंगी," सुनीता ने अशोक को ढाढ़स बँधाया।

"कोई ज़रूरत नहीं है; आप को शुगर है ब्लड प्रेशर रहता है," सुनीता की बेटी कामायनी उत्तेजित होकर बोली।

"पर बेटी मोनिका को ज़रूरत है वो भी तो तुम्हारी बहिन है,"अशोक ने सुबकते हुए कहा।

"वो आपकी बेटी है मेरी बहिन नहीं। मैं उसके लिए अपनी माँ की ज़िंदगी दाँव पर नहीं लगा सकती," कामायनी ने बड़े रूखे स्वर में जवाब दिया।

अशोक बेबस चुपचाप अपने कमरे में चला गया।

उसे सुनीता का चुप रहना खल गया था, "आख़िर सौतेली ही तो है।" उसका चेहरा विद्रूपता से भर गया।

शाम को अस्पताल पहुँचकर उसने डॉक्टर से मोनिका का हाल जानना चाहा।

"डॉक्टर मोनिका कैसी है?" अशोक के चेहरे पर निराशा थी।

"अब सब ठीक हो जाएगा उसे प्लाज़्मा चढ़ रहा है," डॉ. ने मुस्कुराकर जवाब दिया।

"पर किसने दिया प्लाज़्मा?" अशोक ने आश्चर्यचकित होकर पूछा।

"उसकी माँ ने अभी वो डोनेट करके आराम कर रहीं हैं," डॉक्टर ने उस ओर इशारा किया जहाँ सुनीता आराम कर रही थी।

अशोक दौड़ता हुआ सुनीता के पास गया भावावेश में वह सुनीता से लिपट गया, "सुनीता तुम्हारा यह अहसान मैं कभी नहीं भूलूँगा," अशोक ने सुबकते हुए कहा।

"क्यों आख़िर मैं भी तो उसकी माँ हूँ; दूसरी ही सही!" सुनीता के चेहरे पर मुस्कुराहट थी।

"मुझे माफ़ कर दो सुनीता," अशोक के चेहरे पर खेद के भाव थे।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

पाण्डेय सरिता 2021/05/15 10:38 AM

कठोर सत्य

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक

गीत-नवगीत

कविता

दोहे

लघुकथा

कविता - हाइकु

नाटक

कविता-मुक्तक

वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

सामाजिक आलेख

बाल साहित्य कविता

अनूदित कविता

साहित्यिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

कहानी

एकांकी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं