अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गह गह पृथ्वी भारी है

बैठक में पाँच-सात लोग गपशप कर रहे थे कि इसी बीच बाहर शोर उभरा। सबल सिंह ने उठते-उठते कहा, "देखूँ, यह शोर क्यों हो रहा है।"

सबल सिंह काफ़ी देर तक नहीं लौटे तो सरमन सिंह बाहर गे और लौट कर उन्होंने सूचित किया कि गाँव से लगभग दो किमी की दूर एक पहाड़ी रास्ते पर सबल सिंह के बड़े भाई के ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। सब एकदम से सबलसिंह के न लौटने का कारण समझ गए फिर सभी लोग उधर ही दौड़ पड़े जिधर एक्सीडेंट की जगह बताई गई थी।

वहाँ लोगों का ताँता लगा हुआ था। यह हमारे गाँवों की विशेषता ही है कि संकट की घड़ी में सब अपना पराया भूल कर सहयोग के लिए दौड़ पड़ते हैं। भाव उमड़ पड़े थे जो जैसी स्थिति में था वैसा ही दौड़ता चला जा रहा था।

घटना स्थल पर एक व्यक्ति दम तोड़ चुका था; यह सबल सिंह का नज़दीकी रिश्तेदार था। सबलसिंह ने उसकी मृत देह को अपनी लोही उढ़ा दी।

बताया गया कि एक व्यक्ति पलटे हुए ट्रक के नीचे दबा है। मौक़े पर पहुँचे पुलिस के लोग भीड़ की मदद से ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति को निकालने का प्रयत्न करने लगे।

काफ़ी प्रयत्नों के बाद वह व्यक्ति मिला। शरीर बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था; उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। पुलिस के व्यक्ति ने मृत शरीर सड़क के किनारे रखवा दिया।

मृत निकले इस व्यक्ति का छोटा भाई जालिम सिंह भी वहीं था। दोनों भाइयों के परिवार काफ़ी दिनों से न्यारे-न्यारे रह रहे थे पर थे तो सगे भाई, सो वह दहाड़ मार कर रो रहा था। किसी ने कहा- "जालिम पहले तुम अपनी लोही से अपने भाई की मृत देह तो ढक दो।"

जालिम सकपकाया, "भैया इस समय बहुत ठंड है। लोही निकाल दूँगा तब तो मैं ठण्ड से सिकुड़ जाऊँगा।"

लोगों ने बहुत समझाया कि इतनी अधिक ठंड नहीं है, अब तो धूप भी निकल आई है; फिर आख़िर है तो तुम्हारा सगा भाई; इतनी निष्ठुरता ठीक नहीं। इस पर जालिम बुदबुदाया, "नई लोही है।"

एक पुलिस वाले ने यह सुन लिया। सगे भाई की ऐसी निष्ठुरता देख कर वह हतप्रभ रह गया, उसने अपने कंधे पर से अपना शॉल उतार कर मृतक को उढ़ा दिया।

अब दोनों मृतकों के शरीर पुलिस के ट्रक में थे। ट्रक पुलिस थाने की ओर जा रहा था, पीछे-पीछे भीड़ चल रही थी, जालिम सिंह उसी भीड़ में छिपता हुआ-सा चला जा रहा था।


गह-गह पृथ्वी भारी है = यह एक लोकोक्ति है जिसका शाब्दिक आशय है कि गज-गज भर धरती महान है अर्थात धरती का कण-कण महान है। पर इसे आमतौर पर इस अर्थ में लिया जाता है कि "संसार मे बुरे लोग भी हैं तो अच्छे लोग भी हैं।"

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य लघुकथा

साहित्यिक आलेख

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं