गहराई भाँप रहे
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत अविनाश ब्यौहार1 Jan 2021 (अंक: 172, प्रथम, 2021 में प्रकाशित)
मौसम ने करवट बदली
घना-घना कोहरा छाया।
है धूप सुए सी
पिंजरे में क़ैद हो गई।
ठंड की उल्टी-सीधी
चालें वैध हो गईं।।
हैं रंग-बिरंगे फूल खिले
और पंछियों ने गाया।
गाँव बिचारे बिना
स्वेटर के काँप रहे हैं।
ठंड की तुषार से
गहराई भाँप रहे हैं।।
है घाट नदिया का जाने
क्यों इस ऋतु में मदमाया।
आए हुए शृंगमूल के
फल तालाबों में।
मुझको रेगिस्तान दिखता
है बस ख़्वाबों में।।
है माँझी ने अपनी डोंगी
ज्यों ताल में तैराया।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
- आसमान की चादर पे
- कबीर हुए
- कालिख अँधेरों की
- किस में बूता है
- कोलाहल की साँसें
- खैनी भी मलनी है
- गहराई भाँप रहे
- झमेला है
- टपक रहा घाम
- टेसू खिले वनों में
- तारे खिले-खिले
- तिनके का सहारा
- पंचम स्वर में
- पर्वत से नदिया
- फ़ुज़ूल की बातें
- बना रही लोई
- बाँचना हथेली है
- बातों में मशग़ूल
- भीगी-भीगी शाम
- भूल गई दुनिया अब तो
- भौचक सी दुनिया
- मनमत्त गयंद
- महानगर के चाल-चलन
- लँगोटी है
- वही दाघ है
- विलोम हुए
- शरद मुस्काए
- शापित परछाँई
- सूरज की क्या हस्ती है
- हमें पतूखी है
- हरियाली थिरक रही
- होंठ सिल गई
- क़िले वाला शहर
कविता-मुक्तक
गीतिका
ग़ज़ल
दोहे
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं