अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गणतंत्र

फूला जिनसे गणतंत्र सुमन, 
हँसते हँसते जो वेदी पर झूल गए, 
उनके गौरव इतिहासों को 
हम पन्नों में लिखकर भूल गए।
 
आज कहाँ मीराबाई के राग अलापे जाते हैं?
आज कहाँ दादू कबीर के शब्द सुनाये जाते हैं?
आज कहाँ महाराणा की हुंकार सुनाई पड़ती है?
आज कहाँ लक्ष्मीबाई की ललकार सुनाई पड़ती है?
 
आज कहाँ आज़ाद भगत की गाथा गायी जाती है?
आज कहाँ नेताजी की जयकार लगाई जाती है?
आज कहाँ बापू सा कोई व्रती दिखाई पड़ता है?
आज कहाँ वल्लभ पटेल सा यती दिखाई पड़ता है?
 
आज कहाँ भारतभूमि को स्वर्ग बताया जाता है?
आज कहाँ ऋषिओं मुनिओं को अर्घ्य चढ़ाया जाता है
आज कहाँ अर्जुन को कोई योग सिखाता है?
आज कहाँ रामों को कोई आदर्श बनाता है?
 
आज कहाँ साहित्यों में वो भाव दिखाई देते हैं?
आज कहाँ उपनिषदों में वो चाव दिखाई देते हैं?
आज कहाँ किसके अधरों में इंक़लाब चिल्लाता है?
सोये वीरों कों आज कौन झकझोर जगाने आता है?
 
आज पड़े हम सघन तिमिर की अंधी गहरी खाई में,
भूले अपने ही अतीत को दासता की परछाई में।
ओट लिए हम धर्मों की, कायरता दिखलाते जाते हैं 
युद्ध जरूरी जहां हुआ, वहां शास्त्र सुनाये जाते हैं।
 
जाने कितने गणतंत्र गए हम बधिरों के न कर्ण खुले 
भारत माँ का शृंगार धुला, हम अंधों के न चक्षु खुले1
गणतंत्र आज भी आया है, क्या सोते ही रह जाओगे?
आज याद कर वीरों को क्या फिर पन्नों में दफ़नाओगे?
जागो तुम हे वीरप्रवर! अब  तो प्रचंड हुंकार भरो, 
विस्तृत नभ के कोनों में  जय भारत का अनुनाद भरो।।
 
1. (१९६२ भारत-चीन युद्ध)

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

गीत-नवगीत

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता - हाइकु

कहानी

बाल साहित्य कविता

किशोर साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं