अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ग्रेसी...

पिछले आठ दिनों से मेजर एक मिनट के लिए भी सोये नहीं थे। बस ग्रेसी के पलंग के पास या उसके रूम के बाहर गलियारे में कुर्सी पर बैठे रहते। आज ग्रेसी की हालत बहुत नाज़ुक थी। डॉक्टर सुबह से ही उसके इलाज में जुटे हुए थे।

बारिश में भीगते हुए लगातार आठ दिन तक रात-दिन ग्रेसी मेजर के साथ जंगलों में आतंकवादियों द्वारा छुपाई हुई विस्फोटक सामग्री ढूँढ़ती रही थी। डॉग्स तो दूसरे भी थे लेकिन ग्रेसी की सूँघने और भाँपने की शक्ति बहुत तेज़ थी। कुल बारह किलो सामग्री उसने पकड़वाई वरना जानमाल का न जाने कितना बड़ा नुकसान होता। विस्फोटों की बहुत बड़ी साज़िश को ग्रेसी ने नाकामयाब करके देश को बड़े संकट से बचा लिया। आख़िरी विस्फोटक की सूचना देने के साथ ही उसे पक्षाघात हुआ और वो बेहोश हो गई, तबसे वह 109 डिग्री बुखार में जीवन-मृत्यु के बीच झूल रही है।

"बेहोश होने से पहले भी उसने आख़िरी एक्सप्लोसिव पकड़वा ही दिया, मैं तो पाँव रखने ही वाला था वहाँ पर लेकिन ग्रेसी ने मेरी यूनिफ़ॉर्म खींचकर मुझे आगाह कर दिया। वरना आज मैं ज़िंदा न होता। उसने देश के प्रति अपनी ज़िंदगी समर्पित कर दी," मेजर अपने साथी कमांडो अर्जुन से बोला।

"अद्भुत थी उसकी समझ। दुःख बस यही है कि इंसान तो ज़मीन, धन या सत्ता की लालच में ख़ून-ख़राबा और लड़ाईयाँ करता है लेकिन ये मूक पशु बेचारे....
"ये निर्दोष बेवजह इंसानों की ख़ूनी महत्वाकांक्षाओं की भेंट चढ़ते हैं," अर्जुन दुखी स्वर में बोला।

"इन बेचारों को पता भी नहीं होगा कि क्यों इन्हें बारिशों में भीगना पड़ता है, जानलेवा विस्फोटकों को ढूँढ़ने में अपनी जान ख़तरे में डालनी पड़ती है या कभी चली भी जाती है। न उन्हें नाम का लालच न धन का, न पद का," मेजर ने  टूटते स्वर में कहा।

तभी ग्रेसी के कमरे से निकलते हुए डॉक्टर ने उसका कन्धा थपथपाते हुए बताया कि ग्रेसी नहीं रही।

"मनुष्य के स्वार्थ पर न जाने कब तक मूक पशु बलि चढ़ते रहेंगे।"

और ग्रेसी की मौत पर मेजर और अर्जुन की आँखों से आँसू बह निकले।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं