अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गुदड़ी के लाल: गीतकार रतन कहार

मार्च 2020 में प्रसिद्ध गायक बादशाह  'गेंदा फूल' म्यूज़िक एल्बम से शोहरत की दुनिया के बादशाह बन गए। "बड़ लोकेर बीटि लो, लंबा लंबा चूल, एमन माथाय बेंधे देबो लाल गेंदा फूल" – इस गाने के मुखड़े ने सब का दिल जीत लिया।

यह गीत वास्तव में एक लोकगीत है, जिसे आप झूमर गीत भी कह सकते हैं। इसके रचयिता हैं एक अदना साधारण व्यक्ति, नाम है रतन कहार। पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के सिउड़ी शहर के आसपास एक निषिद्ध पल्ली की कुमारी माँ और उसकी अपूर्वसुंदर बेटी की करुण कहानी से प्रेरित है यह गाना। गीतकार रतन कहार ने बताया है कि एक भाग्यहीन युवती किसी रईसज़ादे की वासना की शिकार हो जाती है और कुमारी माँ बन जाती है। उसकी बेटी का सौंदर्य किसी अप्सरा से कम नहीं। एकदिन अपनी बेटी के लंबे रेशमी बालों को लाल फीते से बाँध रही है और अपनी कहानी कह रही है। माँ को पता है  उसकी बिटिया के बाप कौन हैं। बाप भी तो सुदर्शन चेहरे के मालिक हैं। बेटी बिल्कुल अपने माँ पर गई है।

रतन कहार ने एक लोकगीत लिखा। उसे सुर भी दिया। लाल फीते की जगह लाल गेंदा फूल लिखा। 1972 में आकाशवाणी के लोकगीत कार्यक्रम में गाया भी। 1976 में प्रसिद्ध लोकगीत गायिका स्वप्ना चक्रवर्ती ने इसे अपने अंदाज़ से गया। गीत सुपरहिट हुई।

यह बांग्ला लोकगीत बहुत ही प्रसिद्ध है, जिसे विभिन्न रूपों में प्रस्तुत कर दर्जनों ने लाखों रुपये कमाए, प्रसिद्धि पाई, परंतु  ग़रीबी और बदहाली में जी रहे इस गीतकार को न पैसे मिले और न प्रसिद्धि। लोगों ने इनका उल्लेख तक नहीं किया।

मार्च 2020 को मशहूर गायक बादशाह ने इस गीत के मुखड़े को लेकर एक एल्बम बनाई जो ज़बरदस्त हिट रही। करोड़ों नहीं अरबों लोगों ने इसे पसंद किया। बांग्लादेश में भी यह गीत जनप्रियता के शिखर पर है। जेके मजलिस और बिंदु कोना ने इसे अलग से प्रस्तुत किया है।

जब सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों से गीतकार के साथ की जा रही नाइंसाफ़ी की चर्चा होने लगी तो बादशाह ने इनके बैंक खाते में पाँच लाख रुपये जमा किए हैं, ऐसी सूचना मिली है।

बादशाह ने इनसे मिलकर और भी गीतों का एल्बम बनाने की इच्छा जताई है।

देर से ही सही रतन कहार को यश भी मिला और प्रतिभा का पुरस्कार भी।
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

Sarojini pandey 2021/09/24 06:26 PM

निर्मल जी, बहुत अच्छा लेख है। उत्तम सूचना के लिए धन्यवाद

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं