अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - २

प्रिय मित्रो,

पिछले संपादकीय में हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? प्रश्न के कई पक्षों पर संक्षेप में लिखा था। पाठकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इस समस्या के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा को आरम्भ कर रहा हूँ। आपकी प्रतिभागिता की प्रतीक्षा रहेगी।

बात हम बच्चे के जन्म से आरम्भ से करते हैं। भारतीय विचारधारा के अनुसार बच्चा माँ के गर्भ में रहते हुए भी सुनता है। यह तथ्य आज के विज्ञान द्वारा सिद्ध भी हो चुका है। मैंने अधिक आयु पश्चिमी समाज में बिताई है इसलिए मेरी विचार प्रक्रिया का आधार भी पश्चिमी जगत ही है। आप लोगों से आग्रह है कि कृपया मेरे विचारों को केवल इसलिए न नकार दें क्योंकि यह पश्चिमी समाज पर आधारित हैं। मत भूलें कि जितनी गति के साथ विश्व की संस्कृतियाँ घुल-मिल रही हैं, हो सकता है कि एक वैश्विक संस्कृति हमारे जीवन-काल में हमारे सामने पैदा हो जाए। धार्मिक जगत की बात नहीं कर रहा, केवल सामाजिक संदर्भ में ऐसा मेरा विचार है। ऐसी स्थिति में महत्व जीवन पद्धिति से बढ़ कर मानवीय मूल्यों का रह जाता है। मानवीय मूल्यों की शिक्षा में साहित्य की भूमिका को नहीं नकारा जा सकता। इसलिए साहित्य मानव के जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उसका जीवन। बात अटपटी लगती है कि विश्व भर के आदिवासी समाज क्या साहित्य के बिना जीवित नहीं रहते? मत भूलें कि उनका साहित्य लिखित नहीं मौखिक है। वह भी कहानियाँ सुनते और सुनाते हैं, गीत रचते हैं – गाते हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी इनकी धरोहर भी छोड़ जाते हैं। महत्व इस बात का है की किसी समाज या भाषा की कहानियों, गीतों में (लिखित या मौखिक) कहा क्या गया है। उनमें मानवीय मूल्यों का उल्लेख किस तरह से किया गया है।

पिछले दिनों मेरी पुत्रवधू के लिए “बेबी शॉवर” का आयोजन किया गया। यह प्रथा “गोद भराई” के आस-पास की है। मेरी पुत्रवधू ने लोगों से आग्रह किया था कि “बेस्ट विशिज़ कार्ड” की बजाय “बेबी बुक्स” दें। यानी ऐसी पुस्तकें जो कि रंगबिरंगे चित्रों से सजी और रोचक कहानियों की हों और जिन्हें माँ अपने छोटे से बच्चे को गोदी में बिठा कर सुना सके। रंगीन चित्रों को देखता हुआ बच्चा कहानी को सुनता रहे। यह साहित्य का बीजारोपण है। निश्चित रूप से यह एक दिन अंकुर बन कर फूटता है। अब प्रश्न यह है कि भारत में माँ बच्चे को अँग्रेज़ी की पुस्तक पढ़कर सुनाती है या हिन्दी की? क्या ऐसी हिन्दी की पुस्तकें उपलब्ध हैं? पश्चिम में यह एक बहुत बड़ा व्यवसाय है। बहुत से प्रकाशक हैं जो केवल बच्चों की ही पुस्तकें प्रकाशित करते हैं। एक पूरा व्यवसायिक तंत्र बच्चों की “मार्केट” पर ही जीवित रहता है। लेखक, चित्रकार, प्रिंटर, प्रकाशक, विक्रेता इत्यादि। यहाँ तक कि इन पुस्तकों की कहानियों के चरित्रों पर आधारित टी.वी. प्रोग्राम और फ़िल्मों का निर्माण तक होता है।

अपने बचपन को याद करता हूँ तो कुछ पत्रिकाएँ याद आती हैं। सबसे पहली पत्रिका याद आती है “राजा-भैया”। इसमें कुछ स्तम्भ थे जैसे कि रंग भरो, चुटकले इत्यादि। कुछ छोटी-छोटी कहानियाँ और कविताएँ होती थीं बड़े-बड़े शब्दों में लिखीं ताकि बच्चे आसानी से पढ़ सकें। यह पत्रिका मैं पाठशाला में दाख़िल होने से पहले पढ़ता था। थोड़ा बड़ा होने पर मेरी प्रिय पत्रिका “चंदामामा” हो गयी, फिर पराग। पराग पढ़ते-पढ़ते कब धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, सारिका तक पहुँच गया इसका मुझे याद नहीं। कहना यह चाहता हूँ कि यह पारिवारिक वातावरण है जो कि साहित्यिक पाठक की नींव धरता है। उपहार में दी गयी पुस्तकें कभी भी व्यर्थ नहीं जातीं। बस यह ध्यान देना आवश्यक है कि पुस्तकें बच्चे की आयु के अनुसार हों। बच्चों का मनोरंजन केवल वीडियो गेम्स, टी.वी. तक ही सीमित न हो। बाल साहित्य भी उसके मनोरंजन का महत्वपूर्ण भाग होना चाहिए।

आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।

सादर –
सुमन कुमार घई

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 लघुकथा की त्रासदी
|

प्रिय मित्रो, इस बार मन लघुकथा की त्रासदी…

अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
|

प्रिय मित्रो, अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों…

आवश्यकता है युवा साहित्य की
|

प्रिय मित्रो, हिन्दी की संगोष्ठियों के आयोजक…

उलझे से विचार
|

प्रिय मित्रो, गत दिनों से कई उलझे से प्रश्न…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

साहित्यिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

किशोर साहित्य कविता

सम्पादकीय

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं