अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

इस महामारी में

इस महामारी में
घर की चार दिवारी में क़ैद होकर
जीने की अदम्य लालसा के साथ
मैं अभी तक ज़िंदा हूँ 
और देख रहा हूँ
मौत के आँकड़ों का सच 
सबसे तेज़
सबसे पहले की गारंटी के साथ।
 
इस महामारी में
व्यवस्था का रंग 
एकदम कच्चा निकला 
प्रशासनिक वादों के फंदे से
रोज़ ही 
हज़ारों क़त्ल हो रहे हैं।
 
इस महामारी में
मृत्यु का सपना 
धड़कनों को बढ़ा देता है
जलती चिताओं के दृश्य
डर को 
और गाढ़ा कर देता है।
 
इस महामारी में
हवाओं में घुला हुआ उदासी का रंग
कितना कचोटता है?
संवेदनाओं की सिमटती परिधि में
ऑक्सीजन / दवाइयों की कमी से
हम सब पर
अतिरिक्त दबाव है।
 
इस महामारी में
सिकुड़े और उखड़े हुए लोग 
गहरी, गंभीर शिकायतों के साथ
क़तार में खड़े हैं
बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, अस्पताल से लेकर
श्मशान घाट तक।
 
इस महामारी में
हम सब एक-साथ अकेले हैं
होने न होने के बीच में
साँसों का गणित सीख रहे हैं
इधर वो रोज़ फ़ोन कर पूछती है
कैसे हो?
जिसका मतलब होता है
ज़िंदा हो न?

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

नज़्म

कविता

कार्यक्रम रिपोर्ट

ग़ज़ल

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

सांस्कृतिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

कहानी

शोध निबन्ध

साहित्यिक आलेख

सामाजिक आलेख

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं