अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जागते रहो

बचपन से चौकीदारों के 'जागते रहो' का नारा सुनने के बावजूद कुछ लोग ताउम्र इसका अर्थ नहीं समझ पाते हैं। अगर समझ पाते तो तेजेन्द्र जी की आज यह हालत न होती। 

दरअसल, तेजेन्द्र जी अक़्सर अपने मित्रों से मज़ाक में कहा करते थे कि अगर रात में भी जागते रहेंगे तो भला सोयेंगे कब? काश उन्होंने सन् 1956 में बनी फ़िल्म 'जागते रहो' देखी होती तो वे किशोरावस्था में ही समझ जाते कि 'जागते रहो' का मतलब "सतर्क रहो" है। ख़ैर, क़िस्से को यूँ ही बेमतलब लंबा क्यों खींचा जाये जब सभी की दिलचस्पी यह जानने में हो कि तेजेन्द्र जी के साथ क्या हुआ?

दरअसल, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पिछले 25 मार्च से देश में जो लॉकडाउन शुरू हुआ था, एक सप्ताह पहले तक तेजेन्द्र जी उसका पूरी तरह से पालन करते  रहे। वे बहुधा घर में ही रहते थे और यदि कभी बाहर गए भी तो मास्क पहना करते थे और सभी लोगों से, सड़क हो या दुकान, सभी जगह 2 मीटर की दूरी बनाए रखते थे। बहरहाल, मई के दूसरे हफ़्ते के दौरान उन्हें लगा कि यह सब बेफजूल है और कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना या एक दूसरे से दो मीटर की दूरी बनाए रखने का कोई लाभ नहीं। फलस्वरूप, उम्र के आठवें दशक में पहुँचे तेजेन्द्र जी ने एक झटके में लॉकडाउन के  सारे बंधन तोड़ दिए और वे  लापरवाही से सड़कों पर चहलक़दमी का लुत्फ़ उठाने लगे।

यह सब कल उनके बेटे ने बताया। उसने यह भी बताया कि इस वक़्त उसके पापा क्वारंटाइन में हैं लेकिन बीतते वक़्त के साथ उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है।        

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं