अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जीवन-यात्रा का पाथेय

मेरे मित्र! मेरे मनमीत!
मैंने चाहा हर क्षण निकालना तुम्हें,
तुम्हारे मन के अंधे कुँए से ;
जिसे,
तुम मान बैठे हो सब कुछ!
         मैंने चाहा, तुम सहज रहो;
         हो सके तो सरल बनो
         लेकिन नहीं हो सका ऐसा!
मन के अंधे कुँए में रहते-रहते,
तुम प्रकाश का स्वरूप ही भूल गए;
बल्कि प्रकाश के अस्तित्व को ही,
नकारने लगे हो तुम!
         असहज होकर रहने के अभ्यस्त तुम,
         असहजता को ही सहजता मान बैठे!
मेरी स्थिति विचित्र हो गई–
         बहुत चाहा, समझा सकूँ तुम्हें;
         लेकिन आदत के घेरे को तोड़ना कठिन है!
मेरे सहज अपनत्व को आदत मान,
सदा नकारते रहे हो तुम;
इसीलिए ख़ुद से हारते रहे हो तुम!
         तुम मेरे अन्तरंग हो, अभिन्न हो तुम–
         इसीलिए बार-बार,
         लग जाता हूँ मैं उसी काम में!
         तुम्हें मन के अंधे कुँए से बाहर लाने
और
           सहज- सरल बनाने के काम में!
         कई बार तो झुँझला उठाता हूँ मैं,
         तुम्हारा जिद्दीपन अखरता है मुझे;
         लेकिन सच मानो मित्र!
         तुम से सहज ही हो गई अभिन्नता,
         मुझे दूसरे ही पल–
         सहज बना देती है!
और मैं,
            फिर से जुट जाता हूँ
            मन के अँधे कुँए से बाहर खींच कर,
            तुम्हें सहज-सरल बनाने में!
         तुम अब तक भी मुझे,
         अभिन्न, आत्मीय नहीं मान पाए शायद,
         क्योंकि तुमने देखे हैं
         अलगाव, भिन्नता और टूटन जीवन में;
फिर भी,
कई बार तुम्हारी आँखों की गहराई में
मुझे आशा का सागर हिलोंरे लेता देखा है;
            तब मुझे लगा है बार-बार
            कि हज़ार बार हार कर भी–
            नहीं माननी है मुझे हार!
         तुम्हें मन के अँधे कुँए से
         जब बाहर ले आऊँगा, दोस्त!
         तब, सहज भाव से तुम–
         अपनी कैद से मुक्त हो कर
         मुझे मेरी विजय पर बधाइयाँ दोगे
         और वह सुबह बेहद उजली होगी!
मेरे मित्र! मेरे मनमीत!
            उसी उजली सुबह के लिए जागूँगा मैं,
            सारी ऊम्र लड़ता रहूँगा –
            तुम्हारे मन के गहरे अन्धकार से–
            जो तुम्हें सहज नहीं होने देता!
और–
            उजली सुबह होते ही,
            तुम्हें सौँप कर प्रकाश की दैवी सौगात,
            मैं फिर से चल पडूँगा–
            किसी दूसरी ऐसी ही यात्रा पर!
            तुम्हारी सहज सी मुस्कान;
            और सरलता से परिपूर्ण आत्मीयता–
            मेरी जीवन-यात्रा का पाथेय होगी!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

दोहे

ग़ज़ल

बाल साहित्य कहानी

बाल साहित्य कविता

कहानी

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं