अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जो अक़्सर होता आया है

सौरभ और सुरभि एक दूसरे को कब से चाहने लगे थे, यह तो मुझे ठीक से मालूम नहीं लेकिन मैं सौरभ के संपर्क में बी.एससी. प्रथम वर्ष में आया और तब मुझे उसके और सुरभि की प्रेम कहानी को उसी की ज़ुबानी सुनने का मौक़ा मिला। एक बार तो उसने मुझे सुरभि से मिलाया भी। उनकी जोड़ी देखते ही बनती थी। उनके नामों से भी ऐसा लगता था जैसे उन्हें एक-दूसरे का होना ही है। सौरभ उन दिनों जो प्रेम कवितायें लिखता, उन्हें सुनकर लगता कि उसका जन्म सुरभि के लिए ही हुआ है। सुरभि के लिखे कुछ पत्र सौरभ ने मुझे भी सुनाए थे। मैंने आज तक इतने सुन्दर प्रेम पत्र कभी नहीं पढ़े हैं। ख़ैर, बी. एससी. पास करने के बाद मैं दिल्ली आ गया और सौरभ ने लखनऊ में ही एम. एससी. में दाख़िला ले लिया था। 

आज से यही कोई पैंतालीस वर्ष पूर्व मोबाइल का ज़माना तो था नहीं, सौरभ और मेरे बीच फिर कभी संपर्क न हो पाया। संयोगवश, पिछले हफ़्ते एक विवाह समारोह में सौरभ से मेरी मुलाक़ात हुई। उसके साथ एक महिला थी। सौरभ ने परिचय कराया तो पता चला कि वह सौरभ की पत्नी सरला है। मैं किसी बहाने सौरभ को अलग ले गया और मैंने पूछा, "सुरभि का क्या हुआ?" 

उसने उदास स्वर में कहा, "वही हुआ जो आज तक अक़्सर होता आया है; उसकी शादी उसके घरवालों ने तुम्हारे दिल्ली जाने के एक वर्ष बाद एक सजातीय लड़के से कर दी।  

मुझे यह देख दुःख हुआ कि यह सब बताते हुए पैंसठ वर्षीय सौरभ की आँखें नम हो चलीं थी।    

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं