करो सलाम
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता डॉ. जियाउर रहमान जाफरी15 Aug 2020
उस सैनिक को करो सलाम
जिससे देश का ऊँचा नाम
जो सरहद पर जान गँवाते
जन गण मन को गाते -गाते
मुल्क हमारा क़ायम जिससे
शान हमारी हर दम जिससे
हमने जो आज़ादी पाई
मिलकर सारे भाई - भाई
सैनिक उसकी करें हिफ़ाज़त
नहीं कभी वो चाहें मोहलत
मुल्क पे दुश्मन जब भी आया
नहीं यहाँ पर वो टिक पाया
वीरता हमने ऐसी दिखाई
दुश्मन गिर गये जाकर खाई
जब भी सैनिक सामने आएँ
हम उनका सम्मान बढ़ाएँ
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कहानी
पुस्तक चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}