अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

लालच की भूख 

कथा उस समय की है जब मोबाइल आने से पहले लैंडलाइन कनेक्शन हेतु आम जनता पंजीकरण करके 5 से 10 साल तक कनेक्शन की प्रतीक्षा करती थी। 

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी ने सभी काग़ज़ात टेलीफोन कार्यालय में जमा किए। काउंटर के क्लर्क के पास एक पैकेट भी सरका दिया। क्लर्क ने पैकेट खोल के देखा अंदर 5 हज़ार की राशि थी। उसने व्यापारी को लौटा दी। व्यापारी ने पूछा, "क्या रक़म बढ़ा दूँ? मेहरबानी करके कनेक्शन का काम जल्दी करें।"

तब क्लर्क ने कहा, "क्या आप 20 साल पुरानी बात भूल गए हो?

"मैं नगर पालिका के प्राथमिक विद्यालय का छात्र था। तब हमारे शिक्षक ने अपने बेटे के साथ मुझे मिठाई की दुकान भेजा था। मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं दुकान के बाहर बेंच पर बैठा रहा था। दुकान के अंदर शिक्षक का बेटा कचौड़ी और जलेबी खा रहा था। तब आपने काउंटर पर दुकानदार को पैसे देकर मुझे कचौरी और जलेबी देने को कहा था।

"मैंने दुकानदार से कहा था कि मुझे भूख नहीं है। दुकानदार ने आपको पैसे लौटा दिए थे।

"मैं वही लड़का हूँ।

"आज भी मुझे लालच की भूख नहीं है। मुफ़्त दान लेता रहता तो आज किसी मंदिर के सामने अपने को खड़ा पाता।"

व्यापारी ने क्लर्क की ओर आदरपूर्वक देखते हुए पैसे का पैकेट उठाकर अपनी जेब में रख लिया।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

परेश सननसे 2021/05/12 06:17 AM

अत्यंत सुंदर...

पाण्डेय सरिता 2021/05/11 06:12 AM

बहुत सुंदर प्रेरक प्रसंग

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

लघुकथा

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

कविता

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

रचना समीक्षा

अनूदित आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं