लहरों का संघर्ष
काव्य साहित्य | कविता डॉ. कुँवर दिनेश15 Oct 2021 (अंक: 191, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
लहरों का संघर्ष . . .
क्षणे उत्कर्ष क्षणे अपकर्ष
सागर की सत्ता का भय
तटीय पठारों का कर्ष
सतत संशय औ’ अनिर्णय
असफल परस्पर विमर्श
लहरों का संघर्ष . . .
यथार्थ की झक्का-ठोक
टूटते स्वप्न औ’ आदर्श
सहसा गिरने का शोक
पुनर्पुन: उठने का हर्ष
क्षणे इहलोक क्षणे परलोक
हर क्षण नव्य संदर्श
लहरों का संघर्ष . . .
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
सामाजिक आलेख
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं