अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

लॉकडाउनोपाख्यान

जय हो लॉकडाउन महाराज की!! सोचें . . . ऐसा क्यों कहा जा रहा है तो दिमाग़ की बत्ती जलेगी और कई बातें ज़ेहन में उभर कर आ जाएँगी कि इस लॉकडाउन में क्या पाया क्या खोया? अगर खोया तो पाया भी। आइये देखें इस ‘लॉकडाउन का संघात’। सकारात्मक नज़रिए से लें तो लग रहा है कि आजकल हर आत्मा में प्रतिभाओं का अंबार फूट पड़ा है। इन दिनों ऐसे-ऐसे चमत्कारिक कौशल उत्पन्न हो गए हैं कि पूछो मत। बाप रे बाप! उनके प्रदर्शन से सोशल मीडिया में वीडियों की सुनामियाँ आ गई हैं। नए-नए रहस्योद्घाटन किए जा रहे हैं। कोई आरोग्य मंत्र सिखा रहा है, कोई स्वस्थ जीवन के नुस्ख़े बता रहा है, कोई कवि बन गया है, कोई लेखक, कोई गायक तो कोई पाक कलाविद्‌। अब तो चहुँ ओर कलाओं का ज्वार-भाटा उछाल मार रहा है। सभी में आत्मविश्वास हिलोरें ले रहा है। हुनर हो न हो! ‘बस वीडियो निकालो यू ट्यूब पर डालो’। और तो और ज्ञान की गंगाएँ बहने लगी हैं। हर कोई मुफ़्त में ज्ञान बाँटे जा रहा है। ‘जिन बातों को ख़ुद नहीं समझा, औरों को समझाया है’ वाली बात हो रही है। इन सभी को ‘लॉकडाउन सिंड्रोम’ की संज्ञा दी जा सकती है। कुछ एक आध नमूने भी देखिए . . .! 

जिन महाशयों ने कभी अपने देश के रक्षा मंत्री का नाम जानने की कोशिश नहीं की, आज अपने दोस्तों के साथ इज़राइल के एंटी बैलिस्टिक मिसाईल और एस 400 की चर्चा इतने ज़ोर-शोर से कर रहे है कि घबराहट में सामने वाले का आक्सीजन स्तर ही कम हो जाए। रूस, अमेरिका, चीन की युद्ध नीतियों पर इनके ज्ञान को देखकर तो अनुमान हो रहा है कि कहीं इन देशों के जासूस इनके आँगन के पिछवाड़े में तो मसौदा तैयार नहीं कर रहे? चौबीस घंटे टीवी देखने का संघात! 

लग तो यूँ रहा है कि जिसने अपने जीवनकाल में कभी कोई कविता नहीं पढ़ी होगी, आज प्रेम और विरह के ऐसे-ऐसे बिम्ब रच रहा है कि छायावाद के स्तंभ भी उखड़ जाने की स्थिति में पहुँच गए हैं। क़सम है उस ‘अकविता आंदोलन’ की अगर अंत तक आपको पता चल जाए कि अब तक आप कविता पढ़ रहे थे या कहानी! हाय! कहाँ छिपे थे ये सब कवि इतने दिन। ग़ज़ब है! किसी में प्रेमचंद की आत्मा घुस गई है और किसी में रफ़ी साहब की। जिसने संगीत का सा-रे नहीं सीखा, आज ‘गाना आए या न आए गाना चाहिए’ को चरितार्थ कर रहा है। इन लॉकडाउनोदित कलाकारों की तो बाढ़ आ गई है सोशल मीडिया पर। 

अब माताएँ बहने क्यों पीछे रहें? आख़िर अपने अस्तित्व के प्रति वे भी सजग हो चुकी हैं। उनका रसोई और पाककला पर एकछत्राधिकार तो है ही। वे क्यों पीछे रहें? वे भी अपने हुनर दिखा रही हैं। पाक शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को अपनी अदाओं में बिखेर कर गर्दन मटका कर हौले-हौले मुस्कुराती हुई नैनों के बाण चलाती हुई गालों और बालों को रंगकर सिखा रहीं है सोशल मीडिया में, ’खट्टे दही के व्यंजन बनाना’। आइए सीखिए, दाल में छौंक कैसे लगाई जाती है। मिर्च कैसे कूटी जाती है और आलू उँगली काटे बिना कैसे काटा जाता है’। भला हो सिखाने वाले का! उसने तो सिखा दिया लेकिन देखने वाले के हाथ से तो फोन भी फिसल गया न। क्यों न फिसलेगा . . . ‘जब ऐसे चिकने चेहरे . . . तो कैसे न फोन फिसले . . . । 

धिक्कार है हमारे अब तक के ज्ञान पर! अज्ञान की परतें तो आज खुल गईं। आज तक तो हम जीवन व्यर्थ ही जी रहे थे खट्टे दही को खट्टी डकार का कारण मानकर। धन्य हुए हम! हमारा साष्टांग प्रणाम इन मातृ शक्तियों और ज्ञानेश्वरी देवियों को! 

और सुनिए . . . कल तो हद ही हो गई। एक वीडियो में एक योग प्रशिक्षक महाशय सिखा रहे थे, ‘कुर्सी पर बैठे-बैठे पेट की चर्बी कैसे कम की जा सकती है’? वाह रे योगेश्वर! कमाल है! आपकी संधान शक्ति को नमन! पता ही नहीं था इतने गुरु आज तक कहाँ छिपे बैठे थे? ख़ैर लॉकडाउन का ही चमत्कार है कि हम इन प्रतिभावानों को सोशल मीडिया में साक्षात्‌ देख रहे हैं। दरअसल इन सभी चमत्कारिक कलाओं के प्रस्फुटन के पीछे एक सार्वभौमिक कारण उत्तरदायित्व है और वह यह कि सब प्राणी, ’अंदर से कोई बाहर न जा सके और बाहर से कोई अंदर न आ सके’ की विभीषिका झेलते हुए जीवन यापन कर रहे हैं और इसीलिए इन प्राणियों के दिमाग़ों में ख़ुराफ़ाती प्रतिभाओं का विस्फोट हो गया है। धन्य हैं ये कलाकार! अगर कभी, ’ख़ुदा भी आसमां से जब ज़मीं पर देखता होगा, इन कलाकारों को किसने बनाया सोचता होगा’। निरुत्तर! इसका जवाब जब उस सर्व अंतर्यामी परमात्मा के पास भी नहीं तो हमारे पास क्या ख़ाक होगा? अब तो केवल प्रार्थना ही की जा सकती है कि कब स्थितियाँ सामान्य होवेंगी और सभी प्राणी व्यस्त होकर सामान्य हो जाएँगे। प्रतीक्षा है उस समय की। सोचिए!!!

(ये व्यंग्य केवल मनोरंजन मात्र है, किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं है। किसी की भावनाओं को आहत करना लेखिका का मंतव्य नहीं। )
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

सुमंगला 2022/03/21 11:57 PM

बिकुल सार्थक लेख है आपका। वास्तव में lockdown के दौरान ही मैंने स्वयं को पहचाना कि मैं भी लिख सकती हूं एक जानी मानी कवि नहीं तो कम से कम अपने भावों को व्यक्त करना काव्य पंक्तियों के माध्यम से तो सीख ही लिया है। आपका यह लेख व्यंगात्मक नहीं बल्कि एक वास्तविकता को प्रकट करता है।

पाण्डेय सरिता 2021/08/20 11:41 AM

बहुत ख़ूब व्यंग्य

मंजू आनंद 2021/08/15 11:34 PM

वाह जी पढ़ कर मज़ा आ गया,यही सब तो हुआ है लॉक डाउन में हर कोई महारथी बन गया है हर काम में, बहुत बढ़िया लिखा है बहुत बहुत बधाई आपको

डॉ बी गीता मालिनी 2021/08/08 06:15 PM

बढ़िया लिखा हैं मैम, पढ़कर मज़ा आ गया । व्यंग्य के जरिए लॉकडाउन की सच्ची तस्वीर खींची है । आपके मेहनत और अनुभव ने हम सबकी।दिल की बात लिख डाली। अतिसुंदर लेख । ढेर सारी शुभकामनाए आपको

डॉ.सुशीला नाविक 2021/08/06 09:39 AM

बहुत ही सुंदर व सटीक समसामयिक व्यंगात्मक आलेख है ,शब्दो को उचित ढंग से प्रभावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किए हुए है मैम, वहुत बढिया पढ़कर मन प्रसन्न हुआ । बहुत-बहुत बधाई मैम

ललिता. एन 2021/08/06 08:34 AM

शत प्रतिशत सही है पदमावती जी। तीक्ष्ण बाण की वर्षा..! जो आज हो रहा है उसका वास्तविक अनुभूति आपने प्रकट कीं है। हमेशा की तरह यह व्यंग्य भी उत्तम... हार्दिक बधाई जी...।

naydu rani pathak 2021/08/05 10:50 PM

Wah bahut hi majadaar

डॉ वासुदेवन शेष चैन्नई 2021/08/05 10:25 PM

डा पद्मावती आप हमेशा कुछ नयीसोच को लेकर लिखती है लाकडाउन मे जो हुआ है उसकी बारीकियो को बडी सूक्ष्मता से बयां किया हो जो वास्तविक ही नही स्वीकार्य भी है।शबदो को बडी तारतम्यता से पिरोया है यह कमाल आप ही कर सकती है।आपके इस लेख को पढकर बहुत अचछा लगा बहुत कुछ जाना सीखा भी बधाई।

डॉ. सरोज सिंह 2021/08/04 08:30 PM

बहुत सुंदर व्यंग्यात्मक व्याख्या की आपने इन लॉक डाउन की अद्भुत, विलक्षण प्रतिभाओं के लिए

सुरभि दत्त 2021/08/04 07:40 PM

पद्मावती जी लाकडाउन सिंड्रोम पर आप का व्यंग्यय छत्तीस व्यंजन से भरी थाली से कम नहीं फोन हाथ से फिसल गया ने आत्मकथा कह दी बहुत बहुत बधाई

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

बाल साहित्य कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं