अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

माँ की भूमिका

इंटर पास सुभद्रा ने पति की सहमति से शहर के नॉर्थ कॉलोनी में चार घरों में मौसी उर्फ़ कुक का काम करना शुरू कर दिया। पति की कमाई से एकमात्र बेटे की पढ़ाई और घर गृहस्थी चलाना संभव नहीं हो रहा था।

 अभी तीन महीने काम किया ही था कि पति बीमार पड़ गया और लॉक डाउन भी लग गया।

अब क्या करे सुभद्रा? पति की देखभाल करना ज़रूरी था, कैसे काम पर जाएगी? सास घर-गृहस्थी के छोटे-मोटे काम के साथ पोते की भी देखरेख करती थीं।

मास्क लगाकर ही वह कॉलोनी के उस घर में गई जिसमें दो भाई रहते थे, बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे दोनों और उसे मौसी से ज़्यादा सम्मान भी देते थे।

कॉल बेल दबाते ही छोटे भाई ने दरवाज़ा खोला। सुभद्रा के चेहरे पर परेशानी के भाव देख उसने पूछा, "क्या बात है मौसी, परेशान नजर आती हैं?"

"बाबू, मेरे पति बीमार हैं अगले कुछ दिनों तक काम करने नहीं आ पाऊँगी। महीना पूरे महीने में चार दिन बाक़ी हैं। अगर कुछ रुपए काटकर पगार दे देते तो अच्छा होता।"

मौसी की बातें सुन अंकित बाबू ने कहा, "मौसी,अंकल की तबीयत ठीक नहीं होने से कुछ दिन आप नहीं आ पाएँगी, यही न; मैं पूरे महीने की पगार और एक महीने की अग्रिम आपको देता हूँ। अंकल का इलाज करा लेना, और जब अंकल ठीक हो जाएँ तो फिर काम पर आ जाना।"

मौसी की आँखें आँसुओं से भर गईं।

अंकित बाबू ने पाँच हज़ार रुपए मौसी को देते हुए कहा, "मौसी आपके हाथों बनाए खाने में घर का स्वाद मिल जाता है।"

 "बाबू मैं भी संतुष्ट हूँ आप दोनों भाइयों को मेरे हाथों बना खाना पसंद है।"

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

पाण्डेय सरिता 2021/05/15 05:44 PM

बहुत बढ़िया

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कविता - क्षणिका

कविता - हाइकु

लघुकथा

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं