मैं फौज़ी बोल रहा हूँ
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता कौस्तुभ मिश्रा1 Jul 2020 (अंक: 159, प्रथम, 2020 में प्रकाशित)
घर द्वार सब कुछ छोड़ मैं
चला शिखर की ओर मैं
सीना ताने हूँ खड़ा
दुश्मनों के सामने।
मेरा भी एक परिवार है
मेरे भी सभी त्यौहार हैं
पर कर्तव्य और देश पर
ये सभी क़ुर्बान हैं।
अपनी माटी की आन में
लड़ गया इसी अभिमान में
तिरंगे के सम्मान में
हुआ हूँ अब बलिदान मैं।
रण ख़त्म हों और शांति हो
जयघोष हों और क्रांति हो
व्यर्थ ना हो बलिदान ये
विदेशी चीज़ों का त्याग कर
स्वदेशी का सम्मान हो।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आओ, पर्यावरण बचाएँ
किशोर साहित्य कविता | डॉ. रामवृक्ष सिंहसूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं