मर्यादा
काव्य साहित्य | कविता सुषम बेदी16 Nov 2007
क्या होती है मर्यादा?
सीमाओं का सम्मान?
आपसी समझौते
या जकड़न
घुटन
पीड़न-उत्पीड़न
अग्नि परीक्षा
स्त्री उत्पीड़न
सतीत्व बलिदान!
क्या मर्यादा-पुरुष मात्र एक स्वप्न है
आदर्श है?
और मर्यादा नारी!
इतना आम अपेक्षित व्यवहार
कि शब्द की भी अपेक्षा नहीं!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
उपन्यास
कहानी
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं