अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मूस और घूस

मूल कहानी: द पैलेस माउस एंड द गार्डन माउस; चयन एवं पुनर्कथन: इटलो कैल्विनो
अँग्रेज़ी में अनूदित: जॉर्ज मार्टिन; पुस्तक का नाम: इटालियन फ़ोकटेल्स
हिन्दी में अनुवाद: सरोजिनी पाण्डेय

 

एक था मूस (चूहे की वह प्रजाति जो घरों में रहती है), एक सेठ की हवेली में रहता था। रोज़ पूड़ी, कचौड़ी, पुए का भोग लगाता था। एक दिन जब बड़ी आशा से वह मेवों की थैली काट रहा था कि एक बिल्ली उस पर झपट पड़ी, बड़ी मुश्किल से मूस बेचारा जान बचाकर किसी तरह खिड़की से कूदा और बाहर सब्ज़ी की क्यारी में आ गिरा। जाड़े की सब्ज़ियाँ खेत में लगी थीं, मूस एक गोभी के नीचे दुबक कर बैठ गया और लगा सोचने। सोचते-सोचते उसे याद आई अपने स्वर्गीय पिता की, जिन्होंने कभी अपने एक घूस (चूहे की वह प्रजाति जो खेतों-खलिहानों में रहती है और मूस से कुछ बड़ी होती है) मित्र की कहानी बताई थी जो क्यारियों के पास के गूलर के पेड़ के नीचे रहता था। फिर क्या था! मूसजी ने कई चक्कर गूलर के पेड़ के आसपास लगाए और घूस का बिल खोज ही लिया।

मूस के पिता के दोस्त की मृत्यु हो चुकी थी, उसका बेटा घूस, मूस को मिल गया। मूस और घूस आपस में परिचित हुए, और गले मिले। घूस ने मूस की खूब आवभगत की। उसकी मेहमाननवाज़ी पाकर मूस हवेली का स्वादिष्ट भोजन और यहाँ तक कि ख़ूँख्वार बिल्ली तक को भूल गया।

घूस के घर मूस के दो दिन तो बड़ी मस्ती में कटे। तीसरा दिन बीतते न बीतते उसे हवेली की याद आने लगी। यहाँ वह शलजम, गाजर, गोभी खाते-खाते ऊब गया था। इन चीज़ों के नाम से ही उसे अब उबकाई आने लगी थी।

उसने कहा, "दोस्त, मैं तुम्हारे ऊपर ज़्यादा दिन बोझ नहीं बनना चाहता। मुझे इजाज़त दो।"

"नहीं मित्र, कुछ दिन और रुको। तुम्हारे साथ बड़ा आनंद आ रहा है," घूस बोला। 

"नहीं-नहीं दोस्त, घर पर मेरा इंतज़ार हो रहा होगा।"

"कौन देख रहा होगा तुम्हारी राह?" घूस ने पूछा।

"मौसी, मेरी मौसी . . . अरे हाँ! ऐसा करते हैं कि तुम मेरे साथ चलो, मुझे मेरे घर छोड़ देना और मेरा घर भी देख लेना। फिर मेरे साथ खाना खाकर लौट आना।"

घूस तो मूस का घर देखने को बेताब ही था सो तुरन्त हामी भर दी।

दोनों चल पड़े हवेली की ओर। क्यारियों से निकल कर वे बाड़ पर चढ़ गए, और वहाँ से भंडार घर की खिड़की पर।

अंदर झाँका, घूस तो हक्का-बक्का रह गया!

बाप रे! इतना बड़ा और आलीशान घर और क्या लाजवाब खाने की ख़ुशबू!

मूस ने घूस से कहा, "तकल्लुफ़ की कोई बात नहीं इसे अपना ही घर समझो। आओ, नीचे कूदें।" 

घूस ने झिझकते हुए कहा, "नहीं- नहीं, मैं यही ठीक हूँ, अगर मैं अंदर चला गया तो शायद वापस आने का रास्ता न ढूँढ़ पाऊँ, मैं खिड़की पर ही ठीक हूँ।"

"ठीक है तुम यहीं रुको, मैं अभी कुछ खाने को लेकर आता हूँ," मूस बोला और भंडार में अंदर चला गया। 

जैसे ही उसने काजू की थैली में मुँह ही लगाया था कि पास छुपी, अलसाई पड़ी बिल्ली ने उस पर झपट्टा मारा।

चूँ . . .चूँ . . . चूँ बेचारा पंजे में फँसा मूस बिलबिलाया। 

घूस का कलेजा मुँह को आ गया।

सोचने लगा, "यह क्या आवाज़ थी? चर्र . . . चर्र . . . चर्र, शायद मौसी बोल रही थी।

"वाह री मौसी! अगर अपने भाँजे का वह ऐसा स्वागत करती है तो मुझ अनजान के साथ वह क्या करेगी!" घूस ने खिड़की से एक लम्बी छलाँग लगाई और सीधे क्यारियों में कूद गया!

बस !!!!

कहानी ख़त्म! पैसा हज़म!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 तेरह लुटेरे
|

मूल कहानी: इ ट्रेडेसी ब्रिगांनटी; चयन एवं…

अधड़ा
|

  मूल कहानी: ल् डिमेज़ाटो; चयन एवं…

अनोखा हरा पाखी
|

  मूल कहानी:  ल'युसेल बेल-वरडी;…

अमरबेल के फूल
|

मूल कहानी: ला पोटेंज़ा डेल्ला फ़ेल्स मैश्चियो;…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ललित निबन्ध

अनूदित लोक कथा

कविता

काम की बात

यात्रा-संस्मरण

वृत्तांत

स्मृति लेख

सांस्कृतिक आलेख

लोक कथा

आप-बीती

लघुकथा

कविता-ताँका

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं