अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मृत्यु - कुछ क्षणिकाएँ

१.
आधुनिक लोग,
सहूलियत ढूँढते हैं,
इसलिए ही,
किसी अपने के मर जाने पर,
श्मशान नहीं,
क्रेमीटोरियम ढूँढते हैं।
.
श्मशान तक अर्थी लेजाने तक,
अपनो के कंधों का साथ तो होता था,
किंतु आज, एम्बुलेंस बुलवाकर,
किराए के आदमियों द्वारा मुर्दे को उठवाकर,
एम्बुलेंस में डलवाकर,
क्रेमीटोरियम में भस्म करने के लिए,
अपनो का साथ कहाँ होता है?
३.
आधुनिक मशीन से,
अपने किसी प्रिय का शवदाह,
और फिर उसकी भस्म की सच्चाई,
अनिश्चितता की संभावना,
इंसान लापरवाही का पुतला जो है।
४.
अस्थियाँ चुनना,
परम्परा मात्र नहीं,
इससे जुड़ी थी आस्थाएँ,
आत्मीयता, स्नेह,
उस दिवंगत के प्रति।
जब कोई अपना
सयंम, शुद्ध मन से आकर,
अस्थियाँ चुनता था,
तब मृतक की आत्मा को,
गहरा संतोष होता होगा कि-
उसके अपने, उसके लिए,
इतना तो कर रहे हैं,
तेरह दिन का कर्मकांड,
दिवंगत की आत्मा तृप्त होकर,
अपनी अगली यात्रा आरंभ करती है।
५.
विज्ञान की प्रगति ने,
संवेदनाओं की दिशा,
मोड़ दी है,
या यूँ कहें मनुष्य संवेदनशील तो है,
किन्तु अपने लिए,
अपनो के लिए नहीं,
इसलिए वह वही करता है,
जिससे उसे लाभ हो या उसे सुख मिले,
उसने हर मुश्किल काम के,
उपाय ढूँढ निकाले हैं,
इसलिए ही तो अपने किसी प्रिय का शवदाह,
श्मशान के कठिन विधिविधान से नहीं,
क्रेमीटोरियम में करते हैं।
६.
लद गए वे दिन, जब
चंदन किसी अमीर की लाश
जलाने के काम आता था,
आज तो लोग चंदन रहना चाहते हैं,
इसलिए शव को श्मशान में नहीं ,
क्रेमीटोरियम में जलाना चाहते हैं।
७,
अब गम का मरहम,
उदासी, खमोशी या
आँसू बहाना नहीं,
टेलीविजन अब
मातम तक का
मरहम बनगया है।
८.
न्युक्लियर परिवार में
मातम के समय पर भी,
कुछ ढाढस, कुछ सहानुभूति या
आत्यीयता के कुछ शब्द,
अब हमारे पास बचे कहाँ हैं,
सिवाय इसके,
टेलीविजन देखकर,
एक दूसरे से नज़रें चुराने के सिवा।
९.
हर परम्परा और ,
रीति-रिवाज का अब
सरलीकरण हो गया है,
इसलिए ही तो
अपने प्रिय के शव को भी,
कंधे पर उठाकर,
श्मशान तक ले जाने का सफ़र,
पैदल नहीं,
गाड़ियों से तै हो गया है।
१०.
ऐसे भी लोग देखें हैं हमने,
गए थे मातम को बाँटने,
घंटी बजाई,
दरवाजा खुला देखा,
सामनेवाले टी.वी. देखने में व्यस्त हैं।
११.
कैसी विडम्बना है,
पिता की अथाह संपत्ति,
पाने के लिए,
कुत्ते-बिल्ली से लड़ते हैं,
और उनकी तस्वीर पर,
चंदन का हार डालकर,
अपने हृदय के उदारीकरण की
इतिश्री कर देते हैं।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अनुभूति बोध
|

सदियाँ गुज़र जाती हैं अनुभूति का बोध उगने…

अनुभूतियाँ–001 : 'अनुजा’
|

1. हर लम्हा है मंज़िल, अरे बेख़बर! ये न लौटेगा…

अलगाव
|

रिश्तों में भौतिक रूप से अलगाव हो सकता है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कहानी

गीत-नवगीत

कविता

कविता - क्षणिका

कविता - हाइकु

कविता-ताँका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं