अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मृत्युबोध

तेज़ बुखार के कारण बेहोशी की-सी हालत में बूढ़ी सुमित्रा को लगा जैसे कमरे की एक-एक आवाज़ को सिर्फ़ अपने कान से नहीं पूरी देह से सुन रही है-

"बड़े भइया की अकल पर तो पत्थर पड़ गए हैं!" छुटके की चिड़चिड़ाती आवाज़, "आख़िर इतनी जल्दी हमें तार देने की क्या ज़रूरत थी? फिर हमने यहाँ आकर भी क्या कर लिया!"

"माल रोड वाली सड़क का वर्क आर्डर मुझे ही करना था। अब वह काम शर्मा साले ने घसीट लिया होगा। बैठे-बिठाए लाखों का नुक़सान हो गया!" मँझले का स्वर।

"मैं तो इनसे पहले ही कह रही थी- दूसरा टेलीग्राम आ जाने दो, इस उम्र में प्राण इतनी आसानी से थोड़े ही निकलते हैं। पर अपने आगे ये किसी की सुनते थोड़े ही हैं। अब चार दिन से यहाँ बैठकर मक्खियाँ मार रहे हैं," मँझली बहू की तुनकती आवाज़।

"तुम लोग तो चार दिन में ही परेशान हो गए और हमें देखो। जिनके साथ ये रोज़ का रोना लगा हुआ है...," बड़ी बहू का परेशान स्वर।

उन्हें लगा जैसे किसी ने उन्हें गहरे पानी में डुबो दिया है। डुबकी के कारण कमरे की आवाज़ें भी बहुत दूर से आती मालूम दे रही हैं। जीवन के विभिन्न अच्छे-बुरे पल उनकी आँखों के सामने से गुज़रने लगते हैं- कुछ बिजली की-सी तेज़ी से फड़फड़ाते हुए कुछ सिनेस्लाइड की तरह रुक-रुककर... बचपन के दिन, अपनी शादी, बच्चों का जन्म, उनकी पढ़ाई, शादियाँ, बँटवारा, पति की मृत्यु, अकेलापन और अब। क्या बुढ़ापे में बीमारी का एक ही मतलब होता है? अब ज़रा-सा बुखार होता है तो ये लोग चौकन्ने हो जाते हैं। तेज़ बुखार में सोचते हुए उनकी साँस उखड़ जाती है और उनके मुँह से चीखती साँस की आवाज़ें निकलने लगती हैं...
बूढ़ी सुमित्रा का मन वापस कमरे में लौट आता है। कमरे में हड़कम्प मचा हुआ है-

"गईं! ...गईं!" एक स्वर।

"डॉक्टर को बुलाइए... जल्दी!"

"अब डाक्टर क्या करेगा आकर! बड़े भइया को ख़बर करो...," छुटके का झुँझलाहट भरा स्वर।
"अरे पहले ज़मीन पर तो लिटाओ " मँझली बहू का उत्तेजित स्वर।

"अरी, पूजा वाले आले से गंगा जल तो लाना," बड़ी बहू का आदेश।

अपनी सोच पर क़ाबू पाते ही उनकी साँस सामान्य हो जाती है और वे धीरे-धीरे आँखें खोल देती हैं। उन्हें आँखें खोलते देख कमरे में सन्नाटा छा जाता है। उसकी नज़र अपने चारों ओर मूर्तिवत् खड़ी बहुओं पर फिसलने लगती है। जिन बच्चों को जन्म दिया, पाला पोसा ...उनके मन की बात समझने में उन्हें तनिक भी देर नहीं लगती है। उनकी तबीयत के एकाएक फिर सुधर जाने की वज़ह से बेटों की घोर निराशा और बहुओं की खीझ उनसे और अधिक नहीं देखी जाती और वे फिर आँखें बन्द कर लेती हैं। दोनों आँखों की कोरों से आँसू ढुलककर झुर्रियों की गलियों में बहने लगते हैं।
 -0-

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं