नूतन आशियाँ
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता अर्चना सिंह 'जया'18 Feb 2017
बारिश से बचने की कोशिश में
गौरैया छज्जे पर आती थी।
धूप में रखे सरसों व चावल
चिड़िया चुगकर उड़ जाती थी।
अमिया पर बैठ आँगन में
काली कोयल गाया करती थी।
बाहर बगीचे में मधुकर भी
गुनगुन शोर मचाता था।
पर कहाँ गई वृक्षों की टहनियाँ?
काँव-काँव का स्वर अब कहाँ?
ईंट की दीवारें हैं अब दिखती
ईमारतें ही ईमारतें हैं यहाँ वहाँ।
भयभीत है वृंद सारे, उड़ चले
खोजने अपना नूतन आशियाँ।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आओ, पर्यावरण बचाएँ
किशोर साहित्य कविता | डॉ. रामवृक्ष सिंहसूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं