अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

न्याय-अन्याय - 05

5.

 "भैया आपसे बात करनी है," रात को सोने जाने से पहले उसने भैया से कहा। भैया बहुत थके लग रहे थे। मगर बात करना ज़रूरी था। वरना वह आज रात सो नहीं पायेगी। जीवन भर सो नहीं पायेगी। यह एक ऐसी गुत्थी है जो वह कभी ख़ुद नहीं सुलझा पायेगी।

"हाँ बोल," - का छोटा सा उत्तर दिया भैया ने।

"बात कुछ गंभीर है भैया, समय लगेगा।"

"हम्म्म, क्या बात है?"

"भैया यह ...यह सुदर्शना क्या बला है? कौन है यह औरत?" उसके मुँह से बात जैसे छूट गई। असम्मान के साथ कही हुई अपनी बात पर उसे दु:ख नहीं था।

भैया ने एक पल को उसे देखा और कहा, "उनके लिये सम्मान से बात करो छोटी। वे तुमसे बड़ी हैं और माँ जैसी," मधूलिका को भैया छोटी ही कहते थे। "जिस बात को पूरा नहीं जानती हो, उसके बारे में कुछ कहो नहीं। बस इतना जान लो कि उस औरत की ही वज़ह से आज मैं ज़िंदा हूँ और माँ का समाज में सम्मान है। माँ कभी माफ़ न करें उन्हें मगर हम बच्चों को उनसे असम्मान से बात करने का कोई अधिकार नहीं। तुम जो थोड़ा जानती हो अब उनके बारे में, तो बस वहीं तक जानो। इससे आगे मुझसे और बात नहीं करना।" यह कह कर भैया अपने कमरे में चले गये।

मधूलिका ने भैया को इतने गंभीर रूप में कभी नहीं देखा था। उसे जानना था उस औरत के बारे में। किसे मालूम है उसके बारे में। कब मिले पापा उस से? कैसे? क्यों शादी कर के भी शादी नहीं की होगी पापा ने उससे? और वह खु़द भी तो विवाहिता थी फिर क्या वज़ह थी कि वह अपने पति को छोड़ नहीं पाई। और भैया आज उनकी वज़ह से ज़िंदा हैं? यह कौन सी पहेली है? उसे लग रहा था कि उसका दिमाग़ फट जायेगा। अचानक उसका सर ज़ोर से दर्द करने लगा। कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा था। माँ के साथ नहीं सोयेगी आज वह। सभी जैसे एक नाटक कर रहे हैं। उस से तो बरसों से छुपा कर रखा सबने इतना बड़ा राज़। सब जैसे पराये लगने लगे थे उसे। वैराग्य सा उत्पन्न होने लगा था उसके मन में। अपने कमरे में जा कर लेट गई मधूलिका।

सुबह दीदी के फ़ोन की घंटी से उसकी नींद खुली। अचानक उठ कर उसे पिछले दिन की सारी बातें याद आ गईं। पापा का चला जाना और फिर यह सब ... मधूलिका को सब जैसे एक सपना जैसे लगने लगा। दीदी की आवाज़ सुनते ही जैसे सब टूट पड़ा। वह ज़ोर से रो पड़ी। उधर से दीदी की आवाज़ आ रही थी, "क्या हुआ छोटी? सब ठीक है न? माँ कैसी हैं?" मधूलिका ने अपने को संभाला और रोते-रोते ही कहा, सब ठीक है...यह सुदर्शना कौन है दीदी? पापा ने उससे शादी की थी? पापा ने माँ को छोड़ दिया था? यह कौन है?" दीदी की आवाज़ बंद हो गई। और फ़ोन कट गया। मधूलिका बिस्तर पर बैठ कर रोती रही। पाँच मिनट बाद दीदी का फ़ोन फिर आया। मधूलिका ने ही फ़ोन उठाया। दीदी धीमी आवाज़ में कह रहीं थीं, " छोटी, सोचती हूँ अगले हफ़्ते आ जाऊँ। माँ के लिये मन ख़राब हो रहा है। और तुझसे कई बातें भी करनी हैं।"

एयरपोर्ट पर भैया ही गये थे दीदी को लेने। मातम पर मातम छाया हुआ था। पापा ने माँ को धोखा दिया? मगर क्यों? और वह औरत? वह जब शादीशुदा थी तो फिर क्या वज़ह थी? सवालों की लंबी कतार जमा हो रही थी उसके दिमाग में। सब का हल मिल जाये उसे।

– क्रमशः

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल

लघुकथा

कहानी

कविता

कविता - हाइकु

दोहे

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं