अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पापी पेट

दिन धीरे-धीरे ढल रहा था... ख़ुशी इस बात की थी कि बदतर हालत की वज़ह से लगा मजमा ख़त्म हो जाएगा। अँधेरा ऐसे बढ़ रहा था मानो आग़ोश में भर लेना चाहता हो। ख़्याल आया पापी पेट का... निहायत बेतुका सवाल... रोज़ की तरह आज भी ख़ानाबदोशी की परछाईं मानो मुझे चिढ़ा रही हो। मेरे सामने एक कुत्ता खाने का थैला लिए भाग रहा था, मन तो किया कि थैला छीनकर परछाई को दे मारूँ, तभी दौड़ने की आहट हुई... ज़रूर कोई रईस अपने कुत्ते को थैला देकर दौड़ाने का खेल खेल रहा होगा... मेरे उदास मन की उपज!

साहब ऐसे ही होता है... रईस खाने से खेलते हैं और हम ज़िन्दगी का पूरा खेल ही खाने पर खपा देते हैं। लगा मन और भूख का आपसी मतभेद चल रहा है। लेकिन नहीं! सच ही तो है। बताते चलूँ वह कुत्ता सच में मेरे जैसे भिखारी के खाने का थैला लिए भाग रहा था। भूख ने ललकारा और डार्विन के सिद्धांत की पुष्टि की। मरता क्या न करता... कुत्ता...पीछे एक भिखारी... उसके पीछे मैं, सही अर्थों में एक और भिखारी..! आज पहली दफ़ा रोटी के लिए ऐसे दौड़ लगा रहा था मानो उसैन बोल्ट नामक विश्व का सर्वश्रेष्ठ धावक मेरा प्रतियोगी हो। मेरे विचार से भूख उसैन बोल्ट जैसे प्रतियोगी से भी कहीं ऊपर है। 

दौड़ते-दौड़ते ऐसा दृश्य देखा, मानो पैरों तले ज़मीन खिसक गई हो...! एक दूसरा रईसज़ादा कुत्ता थैला छीन गाड़ी में जा बैठा, अब तो थैले के तरफ उँगली उठाना भी किसी संगीन अपराध से कम नहीं था। रात की काली घटा का मैं स्वयं इस बात का चश्मदीद। भूख के लिए भूख पहली दफ़ा बलवती नज़र आ रही थी। वास्तविक अर्थों में भूख संसार को जीवंतता प्रदान करती है - आज पता चला। एक ऐसा दृश्य जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया... वो था खाने का थैला जिसे रईस मालिक ने चलती गाड़ी से एक गटर में फेंका जहाँ से उस पुरस्कार को पाना हम तीनों प्रतियोगियों के लिए असंभव।

ऐसे ही होता है साहब! जिसके लिए हम जैसे विशेष समुदाय संघर्ष करते नज़र आते हैं। रईसज़ादों का समुदाय बिना किसी आत्ममंथन के चकनाचूर कर देते हैं हमारे सपने। बड़ी बात तो यह कि उनको इसका कोई मलाल भी नहीं होता है। ऐसा दिखाते हैं मानो ग़लती के जगह उपलब्धि की कोई बड़ी इबारत लिखी दी हो। 

आगे बढ़ा तो ख़ुदा का घर दिखाई दिया ...सोचा चलो यहाँ तो पक्का मेरी भूख को बोलने का मौक़ा नहीं मिलेगा..। देखा तो वही साहब अपना कुत्ता गाड़ी में छोड़कर ख़ुदा के घर में दाख़िल होने की जद्दोजेहद कर रहे थे। उनके हाथ में दूध से भरा बर्तन... और मेरी नज़रें उस पर एक टक लगाए देख रही थीं। तभी साहब की नज़र मुझ पर पड़ी। उन्होंने ऐसे देखा मानो मैंने कोई संगीन ज़ुर्म कर दिया दूध की तरफ़ देखकर...। फिर भी मैंने झूठी तस्सली देकर भूख को शांत कराया। हैरानी तो तब हुई जब इबादत के बाद ज़नाब के हाथ मे केवल बर्तन था- दूध ग़ायब! ...एक पल लगा मानो ख़ुदा को बहुत प्यास लगी थी... परन्तु उस सृष्टिकर्ता को भूख और प्यास कहाँ? मेरी अंतरात्मा ने धीरे से कहा- उस सृष्टिकर्ता को भूख और प्यास कहाँ?  नाकामयाबी ने मानो मेरे हौसले को शमशान घाट पहुँचा दिया हो। निराश मन से ज़मीन पर बैठा ख़ुदा से दरख़्वास्त कर रहा था। लगा... क्या पता ख़ुदा का कोई दूत मानव के वेश में आ जाये मदद के लिए।

आँखें बंद करने के बावजूद भी मेरा ध्यान खाने पर जा रहा था। ...वर्षों से चला आ रहा प्रचलित वाक्य भूखे पेट न होय भजन गोपाला... समझ आ गया था और यह भी कि लोग अन्न की इबादत क्यों करते हैं? किसी के आने की आहट पाकर आँखें खोलीं तो देखा एक आदमी हाथ में ख़ाना लिए आगे बढ़ रहा था। अपनी तरफ़ आते देख लगा कोई दूत है... ख़ुदा ने दुआ क़बूल कर ली हो। मेरे पास आने से पहले ही उसने मुड़कर बग़ल में रखी कूड़ेदान में पूरी और सब्ज़ी का थैला, जो उसके हाथ में था, फेंका। मैंने सोचा मना करूँ फेंकने से... पर पता था ज़नाब मेरे ऊपर हिरोशिमा और नागासाकी जैसा पर वैचारिक बम फोड़ देंगे। फेंकते वक़्त कुछ पूरियाँ और सब्ज़ी बाहर ही गिर गयी। मानो उनको मेरे पर तरस आ गया हो। मेरी भूख ने मुझे ज़ोर से डाँटा, मानो थोड़ी दूर पर खड़े कुत्तों की तरफ़ इशारा कर रही हो। उनको देखकर लग रहा था उनका पेट भरा हुआ है। मैंने खाना उठाया, छूने से लगा अभी ताज़ा था पर पेट भर जाने की वज़ह से जनाब ने फेंका था। सवाल करने का वक़्त कहाँ? वक़्त ज़ाया किये बग़ैर खाने में मशगूल हो गया... पापी पेट के वास्ते! इस तरह मशक़्क़त भरा सफ़र आख़िर क़ामयाबी में तब्दील हो गया और मैं... नई सुबह की उम्मीद लेकर नींद की बाँहों में लिपट गया।

 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

Sajendra Verma 2019/06/02 02:02 AM

Hurt touching.....very nice ...and thanks for sharing this one.

दिव्या 2019/06/01 05:16 PM

बहुत सुन्दर ज़ाहिर

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

नज़्म

लघुकथा

कविता - हाइकु

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं