अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पैमाना, दु:ख का 

मुझे भोजन नहीं मिला मैं दु:खी हूँ। 
मुझे वस्त्र नहीं मिला मैं दुखी हूँ। 
मुझे छत नहीं मिली मैं दुखी हूँ।  
ये मौलिक दु:ख हैं। 
दु:ख की सूची अनंत है। 
दुखी भी वीतरागी-संत है। 
दुनियाँ दुख से त्रस्त है। 
जो नहीं है वह भ्रष्ट है। 
अहंकार से दुख होता है पैदा। 
दुख युद्ध को देता है जन्म। 
युद्ध सब कुछ करता है ख़त्म। 
ख़त्म हो तो ईश्वर मुस्कुराता है। 
कभी-कभी ख़त्म करने वह भी आता है। 
एक नया संसार खोलकर जाता है। 
प्रबुद्ध विचारों की शृंखला 
परिशुद्ध करता हुआ पहला
ख़ुद को कर जाता है स्थापित। 
और संसार को विमूढ़ता से शापित। 
दर्शन की कविता पागल होती है। 
मिथ्या है और सुख सी घायल होती है। 
 
निर्धन हूँ मैं इसलिए है दु:ख। 
निर्बल हूँ मैं इसलिए है दु:ख। 
नि:संतान हूँ मैं इसलिए है दु:ख। 
यह भविष्य का दुख है। 
भविष्य पराक्रम की करता तो है प्रतीक्षा। 
जीतना न जीतना है पराक्रम की इच्छा। 
वैचारिक दु:ख दे जाते हैं पूर्वज। 
सांसारिक दु:ख अनुकरण। 
प्राप्ति का त्याग दु:ख है। 
त्याग की प्राप्ति सुख नहीं है। 
क्योंकि मृत्यु में सुख नहीं 
सुख से मृत्यु में सुख है। 
यह भविष्य का दुख है। 
 
अव्यवस्थित स्थितियाँ दु:ख का हैं कारण। 
अन्तर्मन की अनिश्चितता दु:ख का है कारण। 
अनंत से आगे नहीं होना दु:ख का है कारण।
यह दर्प और दुविधा का दु:ख है। 
दर्प आन्तरिक वेदना है। 
वेदना का निर्घिण प्रदर्शन।  
और दुविधा तान, लय, सुर भूल जाना। 
त्रुटियों के साथ जीना। 
शायद त्रुटियों के साथ मरना।  
जीवन निरीह निहारता रहता। 
कहने की अथक कोशिश करता। 
अंधकार पढ़कर प्रकाश नहीं गढ़े जाते। 
सिर्फ़ बेवज़ह बढ़े जाते। 
 
निर्जल उपवास से तन क्षुधित हुआ व दुखित हुआ। 
निर्जन में मन ने ध्यान किया बस भोग सामने खड़ा हुआ।  
निर्मल होकर ढूँढ़ा ईश्वर गुरुओं ने ग्रंथ ही थमा दिया।
मैं हो विमूढ़ अति दुखित हुआ। 
यह अध्यात्म का दु:ख है। 
अध्यात्म ईश्वरीय साक्षात्कार के कर्तव्य से स्खलित। 
मानव अध्यात्म में सत्य खोज हारता, प्रमुदित। 
बढ़ जाता है जीवन सुंदरता से असुंदरता की ओर। 
पता नहीं मानव कौन सा सच ढूँढ़ने रहता विभोर। 
ढूँढ़ने का यह सुख खोलता है उसके दुख का द्वार। 
ईश्वरीय अस्थाओं के औज़ार से करता है अत: प्रहार। 
अध्यात्म का दु:ख अभावों के दु:ख का है दुर्दैव। 
इसे गहन कर ही अमानवीय युद्ध हुए हैं सदैव। 
अध्यात्म निष्फलता से भरा दु:ख है। 
वहाँ कुछ खोजना जीवन से होना विमुख है।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

चिन्तन

कविता - हाइकु

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं