परिभाषाएँ
काव्य साहित्य | कविता सुषम बेदी16 Nov 2007
क्या है प्यार?
शब्दों का जोड़तोड़
छंदमय उद्गार
या
सागर को आहवान देती
बधिर बेथोवन की नवीं सिम्फ़नी!
पीड़ा क्या है?
ओस की तरल बूँदें
ज्वालामुखी की दबी-घुटी साँसें
रात का घुल जाना
या पहाड़ का भरभराकर मिट्टी हो जाना!
गीत क्या है?
अंतड़ियों की चीख,
रेंगती हुई चींटियों का अद्भुत संयोजन
कंपकंपाती उंगलियों के थरथराते स्पर्श
या लय का सुरापान!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
उपन्यास
कहानी
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}