अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पार्क की वह बेंच

धीरे-धीरे सब छोड़ चले
एक-एक करके, सच कहूँ तो
बारी-बारी से
उस अनन्त आकाश की ओर
जहाँ तक नज़र जाये
क्षितिज के उस ओर
जैसे पक्षी आते हैं
प्रवास के दौरान
फिर झुंड में वापस चले जाते हैं।
पार्क की वो बेंच
धीरे-धीरे खाली हो रही है।
जैसे फूल उगते हैं,
अपनी ताज़गी से जहान महकाते हैं
और शाम होते-होते विदा,
जैसे पार्क में सुबह की चहल-पहल
और सूर्य की एक किरण के साथ सबकी वापसी,
सुबह की ताज़ी-ताज़ी हवा के लिये,
हम बूढ़ों की फौज आती है पार्क में।
कोई लकड़ी ठकठकाता,
कोई धीरे-धीरे चश्मे पर त्यौंरियाँ चढ़ाता हुआ।
यह बेंच हमारी दोस्ती की निशानी बन गयी है।
घर की समस्याओं को छोड़ कर
निर्लिप्त होकर ठहाके लगाने के लिये
आजकल ये मुझे हमारी विश्राम-स्थली लगती है।
धीरे-धीरे हमारी संख्या कम हो रही है।
सब छोड़ कर जा रहे है बारी-बारी से
हमारी ठहाकों की गूँज, अब कम होने लगी है।
ऐसा लगता है क्षितिज के उस पार
उस अनन्त आकाश में जाने की बारी-
अब मेरी है, सब तो छोड़ते जा रहे हैं।
पर जीने की जिजीविषा कैसे छोड़ दूँ?
कैसे छोड़ दूँ, इस मायाजाल को
मेरे अपनों को, अपने दोस्तों को,
पर जैसे जीवन सत्य है, वैसी ही मृत्यु भी सत्य है।
फिर ठहाकों की आवाज़ आती है।
बेंच से उठता हूँ,
कुछ दूर बचे हुये मित्रों के साथ चलता हूँ।
सोचता हूँ -
क्या पता कल ये पार्क मुझे देखे या न देखे...!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं