अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पितृपक्ष

“क्या दादी! जब देखो पुरातन ज़माने की रीति-रिवाज़ों में व्यस्त रहती हैं! मम्मी को भी उलझा रखा है।"

“क्यों इतना चिढ़ा हुआ है? पितृ पक्ष चल रहा है, जानता है न?” दादी ने मुस्कुराते हुए अनसुना किया।

“आजकल आपको और मम्मी को गंदी-शंदी चीज़ें खाने वाले काले कौवे बड़े पसंद आ रहे हैं! जो कहीं भी पड़ा हुआ कुछ भी खाते हैं, उनको खीर-पूरी खिलाया जा रहा है! उनके भाव बढ़ गए हैं!” बोर्डिंग स्कूल से घर आया हुआ मयंक झल्लाया हुआ था, “श्राद्ध पर्व मैं भी समझता हूँ। पूर्वजों को स्मरण करना अच्छी बात है, पर कौवों का पीछा क्यों कर रहे हैं आप लोग? ऐसी क्या ख़ास बात पैदा हो गई है उनमें?”

“कहा जाता है, ‘इंद्र-पुत्र जयंत ने कौवे का रूप धारण कर माता सीता के पैर में चोंच मारी थी। तब भगवान श्रीराम ने तिनके का बाण चलाकर जयंत की आँख फोड़ दी थी। उसके द्वारा माफ़ी माँगने पर श्रीराम ने उसे वरदान दिया कि पितृ पक्ष में उनको अर्पित किया गया भोजन पितरों को मिलेगा।’ तभी से इनको भोजन कराने की परंपरा चली आ रही है। इनको यमराज का संदेशवाहक भी कहा जाता है। वे हमारा संदेश हमारे पितरों तक पहुँचा देते हैं। यह है पौराणिक कथा। इसके पीछे अगर कोई वैज्ञानिक कारण है तो मम्मी से पूछ! विज्ञान की विद्यार्थी थी। अपने प्रश्न लेकर उसी की शरण में जा।”

“अब तुम बताओ, मम्मी!”

“प्राचीन काल में हमारे ऋषि-मुनि अथाह ज्ञान का भंडार थे। मध्य-युग में हुए हमलों ने हमारे ज्ञान की थाती का बड़ा नुक़सान किया है। नालंदा विश्वविद्यालय को जला दिया जाना एक उदाहरण है, जिसके साथ जाने कितने ग्रंथ जल गए होंगे। ऐसे कितने ही उदाहरण मिलेंगे, जिनमें हमारी संस्कृति और साहित्य को बार-बार कुचला गया। दरअसल ऋषि-मुनि अपने ज्ञान को धर्म के साथ इसलिये जोड़ते थे ताकि जनसाधारण सूत्र स्मरण कर उनका पालन करे, क्योंकि गूढ़ बातें समझना सबके बस की बात नहीं।”

“पर मम्मी! इस सब के बीच में कौवे कहाँ आते हैं?”

“बताती हूँ, सब्र रख!

सावन-भादों (अगस्त-सितंबर) में कौवी के अंडों से बच्चे निकलते हैं। इन्हीं महीनों में श्राद्धपक्ष पड़ता है। कौवों को आसानी से पौष्टिक आहार मिल सके, इसीलिए इसे श्राद्ध पक्ष से जोड़ दिया गया। इस मान्यता की पृष्ठभूमि में बरगद और पीपल जैसे देव वृक्षों की सुरक्षा जुड़ी है, जो प्राणियों को  प्राणवायु के अलावा रोग-मुक्त शरीर के लिए औषधियाँ भी देते हैं। कौवे इन वृक्षों के फल खाते हैं तो बीज इनके पेट में ही अंकुरित हो जाते हैं। जब यह यत्र-तत्र बीट करते हैं तो वर्षा ऋतु के कारण पीपल और बरगद तुरंत उग आते हैं। इस प्रकार वे बीजों के चतुर्दिक संवाहक का काम करते हैं। यहाँ तक कि पुराने मकानों की दीवारों में भी पीपल और बरगद उग जाते हैं।”

“ह्म्म्म्म! तुम्हारी बातों में मुझे तर्क नज़र आ रहा है मम्मा! अब मैं उनसे नफ़रत नहीं करूँगा, खीर पूरी खिलाऊँगा। एक प्रश्न और, पितृ पक्ष में ही क्यों, वर्षभर क्यों नहीं?”

“हे भगवान! तेरी प्रश्नोत्तरी कभी ख़त्म नहीं होगी। मेरी जान छोड़, पापा से पूछ!”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 छोटा नहीं है कोई
|

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफ़ेसर…

अंतिम याचना
|

  शबरी की निर्निमेष प्रतीक्षा का छोर…

अंधा प्रेम
|

“प्रिय! तुम दुनिया की सबसे सुंदर औरत…

अपात्र दान 
|

  “मैंने कितनी बार मना किया है…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं