प्रकृति की सीख
काव्य साहित्य | कविता रीता तिवारी 'रीत'1 Apr 2021 (अंक: 178, प्रथम, 2021 में प्रकाशित)
बन, बाग़, तालाब, खिले उपवन,
चंचल बयार, चले मंद पवन।
नदियाँ गाती चलें निज पथ पर,
अद्भुत प्रकृति का यह संगम।
गतिशील सभी हैं निज पथ पर,
सबको सिखलातीं यही सीख।
रुकना न कभी जीवन पथ पर,
देती प्रकृति भी यही सीख।
काँटों में खिला गुलाब तनकर,
ख़ुशबू से भर देता उपवन।
बहते झरने की धाराएँ,
हैं राह बना लेती पथ पर।
देती हैं मनुज को यही सीख,
हो धाराएँ प्रतिकूल अगर।
हँसते गाते बढ़ते जाओ ,
एक दिन मंज़िल आएगी नज़र।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
कविता
- आशियाना
- आस्था के स्वर
- कजरारे बादल
- चूड़ियाँ
- जन्मदिवस पर कामना
- जीवंत प्रेम
- नशा
- पंछियों से भरा द्वार
- प्यार का एहसास
- प्यारा बचपन
- प्रकृति की सीख
- प्रेम प्रतीक्षा
- फिर आया मधुमास
- बारिश की बूँदों की अनकही बातें
- भारत का यश गान
- मधुर मिलन की आस
- माँ का आँचल
- मुसाफ़िर
- मैं बाँसुरी बन जाऊँ
- यह कैसा जीवन है?
- रिश्ते
- रूढ़ियाँ
- स्त्री की कहानी
- स्त्री है तो जीवन है
- हमारे बुज़ुर्ग हमारी धरोहर
- ज़िंदगी एक किताब है
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं